Showing posts with label डॉक्टर से शादी. Show all posts
Showing posts with label डॉक्टर से शादी. Show all posts

Friday, July 01, 2011

ऑपरेशन करवाने अस्पताल गए संता सिंह...

ऑपरेशन के लिए ले जाए जाते वक्त संता सिंह ने अपनी घबराती हुई पत्नी से कहा, "अगर ऑपरेशन के दौरान मुझे कुछ हो जाए, तो तुम इस डॉक्टर से ही शादी कर लेना..."

पत्नी ने रोते हुए कहा, "आप ऐसी बातें मत करिए, जी... कुछ हो आपके दुश्मनों को..."

संता ने फिर कहा, "भागवान, मेरी बात ज़रूरी है... वादा करो, मुझे कुछ हो गया, तो तुम इसी डॉक्टर से शादी कर लोगी..."

पत्नी ने सिर हिलाया, और बोली, "लेकिन आप ऐसा क्यों कह रहे हैं...?"

अब संता ने गहरी सांस लेकर जवाब दिया, "उससे बदला लेने का इससे बेहतर तरीका मुझे सूझ ही नहीं रहा है..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...