Showing posts with label पति-पत्नी. Show all posts
Showing posts with label पति-पत्नी. Show all posts

Wednesday, December 11, 2013

संता सिंह की पत्नी, और नींद में गालियां...

संता सिंह की पत्नी ने सुबह उठकर पति से शिकायत की, "अजी, आप कल रात नींद में मुझे गंदी-गंदी गालियां क्यों दे रहे थे...?"

संता ने जवाब दिया, "अरे नहीं, नहीं... तुम्हें गलतफहमी हुई है..."

पत्नी ने झट-से कहा, "बिल्कुल नहीं... कोई गलतफहमी नहीं हुई... मैंने अपने कानों से सुना था... आप मेरा नाम ले-लेकर गालियां दे रहे थे..."

संता ने तपाक से कहा, "अरे नहीं... गलतफहमी यह हुई है कि मैं नींद में था..."

Friday, December 06, 2013

सेक्स के वक्त लाइट क्यों बुझाती हैं बीवियां...?

संता सिंह ने अपने दोस्त बंता सिंह से पूछा, "यार, एक बात बता... ये बीवियां रात को सेक्स करते समय हमेशा लाइट बंद क्यों करवा देती हैं...?"

बंता सिंह ने दार्शनिक लहजे में कहा, "बहुत सीधी-सी बात है, यार... ये पत्नियां अपने पति को खुश तो देख ही नहीं सकतीं..."

Tuesday, October 08, 2013

जेल से भागा कैदी, और मियां-बीवी...

सेंट्रल जेल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई, और उसी दौरान पिछले सात साल से बंद एक बेहद खतरनाक कैदी को भागने का मौका मिल गया...

कैदी बचता-बचाता एक बस्ती तक पहुंच गया, और चुपके से एक घर में घुसा, जहां एक जवान मियां-बीवी बिस्तर पर सोने की तैयारी कर रहे थे...

उन्हें देखते ही कैदी की आंखों में चमक आ गई, और वह चीखकर पति से बोला, "चल साले, बिस्तर से नीचे उतर..."

पति डर के मारे तुरन्त नीचे उतर गया, और कैदी ने उसे कुर्सी से बांध दिया...

इसके बाद कैदी बिस्तर पर पहुंचा, पत्नी के हाथ-पांव बिस्तर से बांध दिए, और नीचे झुककर उसकी गरदन को चूमा...

फिर वह बिस्तर से उठा, और सीधा गुसलखाने की तरफ चला गया...

यह सब देखकर पति ने घबराई-सी आवाज़ में पत्नी से कहा, "सुनो, मुझे यह आदमी बहुत खतरनाक लग रहा है, और लगता है कि यह कई सालों से जेल में बंद था, इसलिए मेरा अंदाज़ा है, इसने कई सालों से सेक्स नहीं किया है और तुम्हें देखकर इसके अरमान जाग गए हैं... मैंने देखा, इसने तुम्हारी गरदन को किस तरह चूमा था, सो, मुझे लगता है, यह तुम्हें छोड़ेगा नहीं... लेकिन तुम कतई मत घबराना, मैं तुम्हें हमेशा प्यार करता रहूंगा... बस, तुम इसको संतुष्ट करके भेज दो, वरना अगर इसे गुस्सा आ गया, तो यह हम दोनों को मार डालेगा... हिम्मत मत हारना, मेरी जान, बस, इतना याद रखना, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं..."

बीवी ने तपाक से कहा, "आपको गलतफहमी हुई है, जी, वह मेरी गरदन नहीं चूम रहा था... वह तो मेरे कान में फुसफुसाकर यह बता रहा था कि वह गे (समलैंगिक) है, और उसे तुम बहुत क्यूट लगे... फिर उसने पूछा, घर में वैसलीन है क्या, तो मैंने उसे बताया कि वैसलीन बाथरूम में है... वह वही लेने गया है... हिम्मत मत हारना, मेरी जान, बस, इतना याद रखना, मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं..."

Friday, July 12, 2013

नवविवाहित जोड़ा, दिल्ली में हनीमून, और कॉलगर्ल रिसेप्शनिस्ट...

छोटे शहर का नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए दिल्ली आया, और किसी सस्ते होटल में पहुंचे...

पत्नी लॉबी में सोफे पर बैठ गई, और पति कमरा बुक कराने के लिए रिसेप्शन काउंटर की ओर चल दिया...

कमरा बुक कराकर पति लौटा, और आते ही पत्नी से बोला, "जो लड़की बहुत ही झीने स्लीवलेस टॉप और छोटी-सी स्कर्ट पहनकर रिसेप्शन पर खड़ी है, वह कॉलगर्ल है..."

पत्नी ने कहा, "नहीं, नहीं, आपको शर्तिया गलतफहमी हुई है... यह तो उनका यूनिफॉर्म होता है..."

पति ने बहस शुरू कर दी, और आखिरकार दोनों में शर्त लग गई...

पति ने पत्नी से पर्दे के पीछे छिपने के लिए कहा, और रिसेप्शन पर फोन करके उस लड़की को कमरे में बुलाया...

लड़की तुरंत आ गई, तो पति ने कहा, "आज रात को मैं अकेला हूं, क्या रात मेरे साथ गुज़ारोगी...?"

लड़की ने तपाक से कहा, "2,000 रुपये लूंगी..."

पति ने जवाब दिया, "2,000 तो बहुत ज़्यादा हैं, मैं तो सिर्फ 200 रुपये दूंगा..."

लड़की गुस्साती हुई बोली, "साला, कड़का...", और लौट गई...

उसके जाने के बाद पत्नी ने पति की तारीफ की कि वह कितनी जल्दी असलियत भांप गया था...

पति बहुत खुश हुआ, और सारा दिन मस्ती करने के बाद शाम को दोनों खाना खाने होटल के रेस्टॉरेंट में गए...

अचानक वही रिसेप्शनिस्ट उनकी मेज पर पहुंची, और बोली, "देखा, 200 रुपये में तो ऐसी ही मिलती है..."

Monday, May 06, 2013

घर की सफाई, और सजने-संवरने वाली बहू...

घर बेहद गंदा पड़ा हुआ था और बहू साफ-सफाई करने की जगह सजने-संवरने में लगी हुई थी, इसलिए सास झाड़ू लगाने लगी...

बेटे से देखा नहीं गया, सो, बोला, "मां, तुम रहने दो, झाड़ू मैं लगा देता हूं..."

मां ने मौका सही जानकर ऊंची आवाज में बहू को सुनाते हुए जवाब दिया, "अरे, रहने दे बेटे... मैं लगा तो रही हूं..."

बहू ने लिपस्टिक लगाते हुए तपाक से कहा, "अरे, आप दोनों झगड़ो मत... काम बांट लो न... एक दिन बेटा झाड़ू लगा देगा और एक दिन मां लगा देगी..."

संता सिंह, और बीवी का ऑफिस...

संता सिंह को पत्नी के साथ ज़रूरी काम से कहीं जाना था, सो, बीवी को लेने के लिए उसके ऑफिस चला गया...

वहां जाकर देखा, बीवी अपने बॉस की गोद में बैठी थी...

बस, फिर क्या था, गुस्से से चीखकर बोला, "चल जीतो... चल, घर चल... ऐसी जगह कतई काम नहीं करना, जहां स्टाफ के लिए कुर्सी तक भी न हो..."

Friday, February 15, 2013

वैलेन्टाइन डे पर कहां रह गए आप...?

वैलेन्टाइन डे पर पत्नी ने पति को फोन किया, "अजी, कहां रह गए आप...?"

पति ने जवाब दिया, "तुम्हें वह ज्वेलरी शॉप याद है, जहां हम तुम्हारे जन्मदिन पर गए थे, और तुमने वहां एक डायमंड सेट पसंद किया था, जो मैं पैसे नहीं होने की वजह से नहीं खरीद पाया था...?"

पत्नी ने खुश होकर तपाक से कहा, "हां जी, याद है मुझे..."

पति ने फिर कहा, "वही ज्वेलरी शॉप, जहां से निकलते ही मैंने तुमसे वादा किया था, कि एक न एक दिन मैं वह डायमंड सेट तुम्हें ज़रूर खरीदकर दूंगा..."

पत्नी ने बेहद उत्साह-भरे स्वर में कहा, "हां, हां जी... बिल्कुल याद है, अच्छी तरह याद है..."

पति ने जवाब दिया, "बस, उसी ज्वेलरी शॉप की बाजू वाली नाई की दुकान में बाल कटवा रहा हूं... थोड़ी देर से घर आऊंगा..."

Thursday, December 01, 2011

सहेली का पति, और लम्बी-लम्बी मूंछ...

एक महिला अपनी सहेली से बतिया रही थी, सो, अपना दुखड़ा सुनाते हुए बोली, "क्या बताऊं, सखी, मेरे पतिदेव के सिर पर आजकल लम्बी-लम्बी मूंछें रखने का भूत सवार हुआ है, लेकिन उनका चेहरा देखकर मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाती..."

सहेली ने तपाक से कहा, "लेकिन मुझे हंसी नहीं आती... हां, गुदगुदी ज़रूर होती है..."

Friday, November 18, 2011

संता सिंह, और खटारा कार की नीलामी...

संता सिंह घूमते-घूमते अचानक एक नीलामघर के सामने से गुज़रे, जहां एक बेहद पुरानी, टूटी-फूटी खटारा कार की बोली लग रही थी...

संता को रुकना ही पड़ा, जब उन्हें बोलियों की रकम सुनाई दी, "एक लाख... तीन लाख... पांच लाख... सात लाख..."

संता ने हथौड़ी हाथ में थामे बोली लगवा रहे युवक से बेहद हैरान होकर सवाल किया, "भाई, यह कार तो चलने लायक भी नहीं लगती, फिर इसमें क्या खासियत है, जो लोग-लोग बढ़-बढ़कर बोली लगा रहे हैं..."

युवक ने मुस्कुराकर जवाब दिया, "यह एक खास कार है... इस कार की 17 बार हाईवे पर ट्रकों से टक्कर हुई, लेकिन हर बार सिर्फ पत्नी की ही मौत हुई..."

संता ने तुरंत कहा, "10 लाख..."

Thursday, November 17, 2011

संता की बीवी और किंग कोबरा...

संता सिंह का मित्र बंता उसके घर पहुंचा तो भौंचक्का रह गया, क्योंकि एक बेहद लम्बा किंग कोबरा सांप संता की पत्नी के पांव में दांत गड़ाए दिखाई दिया, और संता बिल्कुल आराम से बैठा था...

बंता ने लगभग चीखते हुए कहा, "अबे, क्या कर रहा है... देखता नहीं, भाभी को सांप काट रहा है..."

संता ने शांत स्वर में उत्तर दिया, "घबरा मत, दोस्त... यह कोबरा काट नहीं रहा है... उसका ज़हर खत्म हो गया होगा, सो, रीचार्ज करवाने आया है..."

Monday, November 14, 2011

पति-प्रेमी तथा पत्नी-प्रेमिका में अंतर...

प्रश्न : आमतौर पर पति तथा प्रेमी में क्या अंतर होता है...?
उत्तर : '20 से 40 मिनट' का...

प्रश्न : आमतौर पर पत्नी तथा प्रेमिका में क्या अंतर होता है...?
उत्तर : '20 से 40 किलो' का...

Thursday, October 27, 2011

संता फंसा अजीब-सी मुसीबत में...

संता सिंह की रुंआसी सूरत देखकर उसके मित्र बंता सिंह ने सवाल किया, "क्या हुआ, दोस्त... इस तरह मुंह लटकाए क्यों बैठे हो...?"

संता ने कहा, "यार, बहुत अजीब-सी मुसीबत में फंस गया हूं..."

बंता के चेहरे पर उलझन के भाव आए, बोला, "कैसी मुसीबत...?"

संता ने जवाब दिया, "यार, बीवी मेकअप करे, तो खर्च बर्दाश्त नहीं होता... और मेकअप न करे, तो बीवी बर्दाश्त नहीं होती..."

Monday, October 03, 2011

संता सिंह, और खूबसूरत समझदार बीवी...

संता सिंह की पत्नी ने इतराते हुए सवाल किया, "सुनिए, आपको मुझमें सबसे अच्छा क्या लगता है - मेरा खूबसूरत चेहरा, या मेरी समझदारी...?"

संता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मुझे तो तेरी यह मज़ाक करने की आदत सबसे ज़्यादा पसंद है..."

Tuesday, September 27, 2011

बेडरूम में जाने के लिए बनाया कोडवर्ड...

एक युगल के बच्चे बड़े हो रहे थे, सो, उन्होंने तय किया कि जब भी उनमें से किसी की प्यार करने के लिए बेडरूम में जाने की इच्छा होगी, वह दूसरे से कहेगा, "मुझे एक फोन कॉल करना है..."

कोडवर्ड में बात करने की यह तरकीब काम कर गई, और भोले-भाले बच्चे फोन कॉल का वास्तविक अर्थ नहीं समझ पाए...

एक दिन भरी दोपहर में पतिदेव की इच्छा हुई तो उन्होंने बेटे के हाथ पत्नी को संदेश भिजवाया, "बेटे, मम्मी से जाकर कहो, पापा को अर्जेन्ट फोन कॉल करनी है..."

बेटे ने आकर बताया, "पापा, मम्मी ने कहा है, नेटवर्क में प्रॉब्लम आ गई है, और ठीक होने में चार-पांच दिन लगेंगे..."

पतिदेव ने फिर संदेश भिजवाया, "मम्मी से जाकर कहो, अगर घर में नेटवर्क नहीं है, तो बाहर जाकर मैं पब्लिक बूथ से कॉल कर आऊंगा..."

बेटे ने जाकर पिता का संदेश दिया, और वापस आकर बताया, "मम्मी ने कहलवाया है, अगर पब्लिक बूथ में जाकर कॉल करने की जुर्रत की तो वह घर में कॉल सेंटर खोल देंगी..."

Monday, September 26, 2011

असंभव है पत्नी / गर्लफ्रेन्ड के सवालों के जवाब ढूंढना...

दो ऐसे प्रश्न, जिनके उचित उत्तर (*) पुरुष संभवतः कभी नहीं ढूंढ पाएंगे...

(*): उचित उत्तर से तात्पर्य है, ऐसा उत्तर, जो सत्य भी हो, और जिसे देने के बाद गर्लफ्रेन्ड या पत्नी से गालियां न सुननी पड़ें...

पहला, "बताओ न, मैं कैसी लग रही हूं...?"

दूसरा, "मैं मोटी हो गई हूं क्या...?"

Wednesday, August 31, 2011

नादान संता सिंह की शादी, और मंझे हुए बंता सिंह...

नादान संता सिंह की शादी तय हुई तो परेशान रहने लगे...

दूर किसी शहर में रहने वाले उनके मित्र बंता सिंह उनकी शादी में शरीक होने पहुंचे, तो सवाल कर बैठे, "क्या हुआ, दोस्त... इतने दुखी क्यों हो...?"

संता ने परेशानी बांटते हुए कहा, "यार, क्या बताऊं... शादी होने वाली है, और मुझे कुछ आता ही नहीं... बस, यही डर सताता रहता है कि कहीं सुहागरात पर ही बेइज़्ज़ती न हो जाए..."

बंता ने संता का कंधा थपथपाते हुए कहा, "दुखी न हो, दोस्त, हम मंझे हुए खिलाड़ी हैं... चल हमारे साथ, सब सिखा देंगे एक ही रात में..."

सो, संता को साथ लेकर बंता पहुंच गए रेडलाइट एरिया में, और किस्मत देखिए, जैसे ही कमरे में घुसने लगे, बिजली चली गई...

बहरहाल, सिखाने का वादा था, सो, एक लालटेन ली, और संता को पकड़ाकर बोले, "तू इसे पकड़कर खड़ा रह, और देखता जा, मैं क्या-क्या कैसे-कैसे करता हूं..."

संता लालटेन थामे हुए उसकी रोशनी में सब कुछ बहुत ध्यान से देखते रहे, और फिर बिस्तर से उठकर बंता ने पूछा, "समझ आया कुछ, या अब भी कोई दुविधा है...?"

संता ने चहकते हुए जवाब दिया, "अरे यार, यह तो बहुत आसान है... मज़े से कर सकता हूं... अब मेरी सारी समस्या दूर हो गई..."

खैर, इसके बाद दोनों दोस्तों की मुलाकात लगभग पांच साल बाद बाज़ार में हुई, तो पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए कॉफी शॉप में जाकर बैठ गए...

एक-दूसरे से हालचाल पूछने के बाद बंता ने पूछा, "और बता, यार... शादीशुदा ज़िन्दगी में कोई परेशानी तो नहीं...?"

संता ने भावुक होकर कहा, "बिल्कुल नहीं, दोस्त... मैं हमेशा उसके लिए तुम्हारा एहसानमंद रहूंगा... मेरी शादीशुदा ज़िन्दगी बहुत मज़े से कट रही है, और दो बच्चे भी हैं..."

बंता ने बधाई देते हुए, शरारती स्वर में अगला सवाल किया, "कभी-कभी बिस्तर में नयापन लाने के लिए भी कुछ करता है या बस, वैसे ही चल रहा है...?"

संता ने जवाब दिया, "कुछ खास नहीं... कभी लालटेन दाएं हाथ से पकड़ लेता हूं, कभी बाएं हाथ से..."

Wednesday, August 17, 2011

संता सिंह, और याद करने वाली...

संता सिंह ने फोन पर नंबर पंच किया, उधर से आवाज़ आते ही बोले, "मेरी जान, मैंने सोचा, तुम मुझे याद कर रही होगी, सो, फोन मिला लिया..."

पत्नी की आवाज़ आई, "अभी दो मिनट पहले एक घंटे की लड़ाई के बाद तुमने फोन रखा है, और तुम्हें लगता है, मैं फिर भी तुम्हें ही याद कर रही हूं..."

संता के मुंह से तुरंत निकला, "अरे बाप रे, फिर घर का नंबर मिल गया..."

Monday, August 08, 2011

संता की पत्नी पर शेर का हमला...

संता सिंह अपनी पत्नी के साथ अफ्रीका के जंगलों में सफारी के लिए गए...

वहां एक दिन घूमते-घूमते अचानक एक शेर ने पत्नी पर हमला बोल दिया...

पत्नी घबराकर चीखी, "अरे, देख क्या रहे हो, इसे शूट करो..."

संता चीखकर बोले, "करता हूं... करता हूं... कैमरा तो निकालने दे..."

Wednesday, July 27, 2011

हर मुराद पूरी करने वाला कुआं...

पति-पत्नी छुट्टियां मनाने दूर किसी शहर में पहुंचे हुए थे, जहां मान्यताओं के मुताबिक हर मुराद पूरी कर देने वाला कुआं था, सो, दोनों वहां भी पहुंच गए...

बताए गए तरीके के मुताबिक मुंडेर पर झुककर पति ने कुएं में सिक्का फेंका और मन ही मन मुराद मांगी...

उसके तुरंत बाद पत्नी भी मुंडेर पर झुकी, और इससे पहले कि वह सिक्का फेंक पाती, ज़्यादा झुकने के चक्कर में कुएं में गिर गई...

पति की त्वरित प्रतिक्रिया आई, "कमाल है, यह कुआं तो तुरंत ही मुराद पूरी कर देता है..."

दूसरी शादी नहीं करेगी संता की पत्नी...

संता सिंह ने बहुत फख्र के साथ अपने मित्र बंता सिंह को बताया, "तुझे पता है, कल रात मैं और मेरी पत्नी काफी देर तक एक-दूसरे से बातें करते रहे, और उस दौरान उसने कहा, अगर मैं मर भी गया, तो वह दूसरी शादी कभी नहीं करेगी..."

बंता बहुत प्रभावित होकर बोला, "अच्छा... इसका मतलब है कि तुम्हारी पत्नी के खयाल से दुनिया में तुम्हारे जैसा दूसरा मर्द ढूंढना मुमकिन नहीं है...?"

संता ने तुरंत जवाब दिया, "अरे नहीं, नहीं... उसका खयाल है कि दुनिया के सभी मर्द मेरे जैसे ही होते हैं..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...