Showing posts with label सास-बहू-दामाद. Show all posts
Showing posts with label सास-बहू-दामाद. Show all posts

Monday, May 06, 2013

घर की सफाई, और सजने-संवरने वाली बहू...

घर बेहद गंदा पड़ा हुआ था और बहू साफ-सफाई करने की जगह सजने-संवरने में लगी हुई थी, इसलिए सास झाड़ू लगाने लगी...

बेटे से देखा नहीं गया, सो, बोला, "मां, तुम रहने दो, झाड़ू मैं लगा देता हूं..."

मां ने मौका सही जानकर ऊंची आवाज में बहू को सुनाते हुए जवाब दिया, "अरे, रहने दे बेटे... मैं लगा तो रही हूं..."

बहू ने लिपस्टिक लगाते हुए तपाक से कहा, "अरे, आप दोनों झगड़ो मत... काम बांट लो न... एक दिन बेटा झाड़ू लगा देगा और एक दिन मां लगा देगी..."

Friday, July 01, 2011

निठल्ला पति, उखड़ी हुई बीवी, और शर्मिन्दगी...

बुरी तरह उखड़ी हुई बीवी ने निठल्ले पति को कोसते हुए कहा, "तुम्हारी ज़िन्दगी भी कोई ज़िन्दगी है क्या... तुम्हारे घर का खर्च मेरे पिताजी उठाते हैं... तुम्हारे बच्चों के स्कूल की फीस मेरी मां दिया करती हैं... मेरे मामा हमारे मकान-मालिक हैं, सो, वह किराया नहीं लेते... कपड़े मेरी बुआ के भिजवाए हुए पहनते हो... खाने-पीने का सामान मेरी मौसी की दुकान से मुफ्त आता है... शर्म नहीं आती क्या...?"

पति ने तमतमाकर जवाब दिया, "बिल्कुल... शर्म तो आनी ही चाहिए... इसी शहर में तुम्हारे दो-दो भाई भी रहते हैं, लेकिन सालों ने आज तक एक पैसा भी नहीं भिजवाया..."

Wednesday, June 29, 2011

संता सिंह की ससुराल में खातिरदारी...

संता सिंह शादी के बाद पहली बार ससुराल गया तो हड़कंप मच गया, और चारों ओर से सभी रिश्तेदार और पड़ोसी खातिर-तवज्जो में जुट गए...

अच्छे से अच्छा और पौष्टिक खाना खिलाने के मकसद से उसकी सास रोज़ाना पालक, मेथी, बथुआ, मूली, घीया, तोरई आदि हरी सब्ज़ियां पकाकर उसे खिलाती रहीं...

पांचवें-छठे दिन औपचारिकतावश सास ने खाना बनाने से पहले संता से पूछा, "कहिए, कुंवर साहब, आज क्या खाना पसंद करेंगे...?"

संता ने आदर के साथ कहा, "मां जी, आप नाहक ही तकलीफ करती हैं... आप मुझे खेत का रास्ता बता दें, मैं खुद ही चर आऊंगा..."

Wednesday, June 02, 2010

Some interesting anagrams...

If you rearrange, Princess Diana; you get, End is a car spin...

If you rearrange, Monica Lewinsky; you get, Nice silky woman...

If you rearrange, Dormitory; you get, Dirty room...

If you rearrange, Election results; you get, Lies - Let's recount...

If you rearrange, Astronomer; you get, Moon starer...

If you rearrange, Slot machines; you get, Cash lost in me...

If you rearrange, Desperation; you get, A rope ends it...

If you rearrange, The eyes; you get, They see...

If you rearrange, Eleven plus Two; you get, Twelve plus One...

If you rearrange, A decimal point; you get, I'm a dot in place...

And the last, but not the least...

If you rearrange, Mother-in-law; you get, Woman Hitler...

Thursday, December 17, 2009

बुरी है शराब...

एक शराबी व्यक्ति पर गोली मारकर अपनी सास की हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा था...

जज ने अभियुक्त को समझाते हुए कहा, "देखो, तुम जानते हो कि शराब के कारण ही यह सब हुआ..."

अभियुक्त ने चुपचाप सिर हिलाकर हामी भर दी...

जज ने आगे कहा, "सचमुच शराब के कारण ही यह सब हुआ... शराब के कारण ही तुम्हारी सास तुमसे घृणा करने लगी थी, और तुम अपनी सास से... इस शराब के नशे में ही तुम सास के पास गए थे... शराब के नशे में ही तुम गोली चला बैठे... और इस शराब के नशे के कारण ही तुम्हारा निशाना चूका..."

Wednesday, December 09, 2009

ससुर जी आ रहे हैं...

पर्दा प्रथा का पालन करने वाले घर में शहर की एक अल्हड़ कन्या का विवाह हो गया...

आंगन में सास के साथ बैठकर बतिया रही थी, कि अचानक ससुर जी को किसा काम से आंगन की ओर आना पड़ा...

बहू के वहीं बैठे होने के कारण उन्होंने खांसकर इशारा किया, ताकि बहू वहां से चली जाए...

लेकिन जब ससुर जी के कई बार खांसने पर भी बहू न हिली, तो सास ने प्यार से बहू से कहा, "बहू कमरे में जाओ, तुम्हारे ससुर जी आए हैं..."

इस पर बहू ने भोलेपन से पूछा, "मांजी, ससुर जी आ रहे हैं... कमरे में मैं जाऊं या आप जाएंगी...?"

Monday, December 07, 2009

घर में लोकतंत्र...

संता ने अपने दोस्त बंता को बताया, "दोस्त, चूंकि हम लोकतंत्र प्रणाली में विश्वास रखते हैं, इसलिए हमने अपने घर में भी सुख-शान्ति बनाए रखने के लिए इसी को अपना लिया है... मेरी पत्‍नी हमारे घर की गृहमंत्री है, और मेरी सास रक्षामंत्री... मेरे ससुर हमारे घर के विदेशमंत्री कहलाते हैं और मेरी साली को लोकसम्पर्क मंत्री कहा जाता है...

बंता ने उत्सुकता से पूछा, "...तो फिर आप शायद प्रधानमंत्री होंगे...?"

संता ने जवाब दिया, "नहीं यार, मैं तो बेचारी जनता हूं..."

सास-बहू का लोकतंत्र...

सास ने नई-नवेली बहू को घर की व्यवस्था समझाते हुए कहा, "देखो, मैं इस घर की गृहमंत्री हूं, लेकिन साथ ही वित मंत्रालय भी संभालती हूं... तुम्हारे ससुर घर के विदेशमंत्री है। मेरा बेटा और तुम्हारा पति आपूर्ति मंत्री है एवं मेरी बेटी और तुम्हारी ननद योजना मंत्री है... अब तुम ही बताओ, तुम कौन-सा विभाग लेना पसंद करोगी...?"

बहू ने मुस्कुराते हुए तपाक से जवाब दिया, "जी, मैं तो विपक्ष में बैठूंगी..."

भैया आए हैं...

जीतो की शादी संता सिंह के साथ हुई, और जब अपने मायके से विदा होकर वह संता के घर पहुंची, तो संता की मां ने प्यार जताते हुए कहा, "बेटी, तू मेरी बहू नहीं, बेटी ही है... आज से तू मुझे अपनी मां और अपने ससुर को पिता समझना..."

थोड़ी देर बाद घर की घंटी बजी, और जीतो ने जाकर दरवाज़ा खोला...

संता सिंह अपने दोस्तों से विदा लेकर घर लौटा था...

तभी अन्दर से सास की आवाज़ आई, "बेटी, कौन आया है...?"

जीतो ने तपाक से जवाब दिया, "मां, भैया आए हैं..."

Thursday, November 19, 2009

फैमिली प्रॉब्लम

दो व्यक्ति एक बार में बैठे थे...

एक ने कहा, यार... मेरी फैमिली में बहुत प्रॉब्लम है...

उसकी बात काटकर दूसरा बोला, पहले मेरी सुन... मैंने कुछ दिन पहले एक विधवा से शादी की, जिसकी एक बेटी थी... कुछ दिन बाद पता चला कि मेरे पिताजी को मेरी नई बीवी की बेटी से प्यार है और उन्होंने उससे शादी कर ली, जो अब मेरी ही बेटी थी... अब मेरे पिताजी मेरे दामाद बन गए और मेरी बेटी मेरी मां... और मेरी ही पत्नी मेरी नानी हो गई... फिर ज्यादा प्रॉब्लम तब हुई, जब मेरे बेटा हुआ... अब मेरा बेटा मेरी मां का भाई हो गया तो इस तरह मेरा मामा हो गया... परिस्थिति इससे भी ज़्यादा ख़राब हो गई, जब मेरे पिताजी को बेटा हुआ... अब मेरे पिताजी का लड़का यानी मेरा भाई मेरा ही धेवता (नाती) हो गया और इस तरह मैं खुद का ही दादा भी हो गया और खुद का ही पोता भी...

सास का अंतिम संस्कार

बंता : कहां से आ रहे हो, संता भाई...?

संता : मत पूछ यार, अपनी सास का अंतिम संस्कार करके आ रहा हूं...

बंता : लेकिन तेरे चेहरे पर ये खरोंचें कैसे आईं...?

संता : क्योंकि उन्हें जलाने से पहले मुझे उनके साथ भयंकर लड़ाई लड़नी पड़ी...

Wednesday, November 18, 2009

सास की मदद...

भागती-भागती नौकरानी घर में घुसी, और मालकिन से कहा - मेमसाहब, जल्दी आइए, पड़ोस की तीन औरतों का आपकी सास से झगड़ा हो गया है, और वे माताजी को बुरी तरह पीट रही हैं...

मालकिन दौड़कर घर की बाल्कनी में आई, और घटना का जायज़ा लेने लगी...

नौकरानी : मेमसाहब, क्या हुआ, आप मदद करने नहीं जाएंगी...?

मालकिन : नहीं, तीन ही काफी हैं...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...