Showing posts with label शरारती सार्थक. Show all posts
Showing posts with label शरारती सार्थक. Show all posts

Wednesday, December 11, 2013

कवि महोदय, और आश्चर्यचकित शरारती सार्थक...

एक कवि सम्मेलन में काफी देर तक कवितापाठ करते रहे कवि महोदय के पास जाकर शरारती सार्थक ने कहा, "मान गए जनाब, आपने तो मुझे आश्चर्यचकित कर दिया..."

कवि महोदय प्रसन्न दिखने लगे, और बोले, "अच्छा... आश्चर्य किस बात का, बेटे... यही कि मैं ये कविताएं कैसे लिखता हूं...?"

शरारती सार्थक ने तपाक से कहा, "नहीं, नहीं... आश्चर्य इस बात का, कि आप ये कविताएं क्यों लिखते हैं...?"

Thursday, August 22, 2013

शरारती सार्थक, और "जिम्बा लम्बाडी बूमबाडा..."

अध्यापक ने कक्षा में सवाल किया, "अटेन्शन डेफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर क्या होता है...?"

शरारती सार्थक ने हाथ खड़ा कर दिया, और अध्यापक के इशारा करने पर खड़े होकर कहा, "जिम्बा लम्बाडी बूमबाडा..."

अध्यापक के चेहरे पर हैरानी के भाव आए, और उन्होंने कहा, "मैं कुछ समझा नहीं..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "Same here, dude... Same here..."

Tuesday, July 09, 2013

शरारती सार्थक, गर्लफ्रेंड, बेस्ट फ्रेंड, और डूबती नाव...

शरारती सार्थक के स्कूल में मनोविशेषज्ञ ने दौरा किया, और सभी बच्चों से बातचीत की...

सार्थक से बातचीत के दौरान मनोविशेषज्ञ ने सवाल किया, "बेटे, अगर तुम्हारी गर्लफ्रेंड और तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त एक ही नाव में बैठे हों, और अचानक नाव डूबने लगे, तो तुम पहले किसे बचाओगे...?"

सार्थक ने कहा, "मैं तो किसी को भी नहीं बचाऊंगा... दोनों को डूबने दूंगा..."

मनोविशेषज्ञ ने हैरानी से पूछा, "क्यों...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "साले, दोनों एक साथ नाव में कर क्या रहे थे...?"

Wednesday, July 03, 2013

संता सिंह, और नदी किनारे घूमता शरारती सार्थक...

नदी किनारे घूमते हुए संता सिंह ने शरारती सार्थक को देखा, जो सभी को अपनी शरारतों से परेशान कर रहा था...

सबक सिखाने के लिए संता ने सार्थक को रोककर सवाल किया, "तुम्हें तैरना आता है, बेटे...?"

सार्थक ने जवाब दिया, "नहीं अंकल, मुझे तैरना नहीं आता..."

संता सिंह ने हंसते हुए कहा, "हर कुत्ते तक को तैरना आता है, इसलिए तुम तो कुत्ते से भी गए-गुज़रे हो..."

सार्थक के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई, और पलटकर सवाल दागा, "अंकल, क्या आपको तैरना आता है...?"

संता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हां, बिल्कुल आता है..."

अब सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "तब तो आपमें और कुत्ते में कोई फर्क ही नहीं है..."

Monday, May 06, 2013

स्कूल में देर से पहुंचा शरारती सार्थक...

अध्यापक ने शरारती सार्थक को स्कूल के गेट पर रोका, और गुस्से से बोले, "सार्थक, तुम आज फिर देर से आए...? तुम्हें पता है न, स्कूल सात बजे शुरू होता है...?"

हमेशा की तरह सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "सर, आप मेरी इतनी चिन्ता मत किया कीजिए... आप स्कूल शुरू करवा दिया कीजिए..."

Tuesday, February 14, 2012

शरारती सार्थक, खाली पीरियड, और 3 इडियट्स...

शरारती सार्थक की क्लास टीचर छुट्टी पर थीं, सो, वैकल्पिक अध्यापिका के रूप में भेजी गईं मैडम ने बच्चों से उनकी पसंदीदा फिल्मों के बारे में बातचीत करना शुरू किया...

चर्चा के दौरान पता चला कि लगभग सभी बच्चों को आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत '3 इडियट्स' बेहद पसंद आई थी, सो, मैडम ने पूछा, "क्या तुम लोग बता सकते हो, '3 इडियट्स' से हमें क्या-क्या सीखने को मिला...?"

तुरन्त ढेरों बच्चों ने जवाब देने के लिए हाथ खड़ा कर दिया...

मैडम ने एक बच्चे को इशारा किया, और कहा, "हां बेटे, बताओ..."

बच्चे ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि इंजानियरिंग करते हुए भी मेडिकल कॉलेज की लड़की पटाई जा सकती है..."

मैडम भौंचक्की-सी रह गईं, और तुरन्त बोलीं, "अच्छा, अच्छा... बैठ जाओ..."

उसके बाद दूसरे बच्चे को खड़ा किया, जिसने कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि कॉलेज के पहले दिन अंडरवियर ज़रूर पहनना चाहिए..."

मैडम का पारा चढ़ गया, और डपटकर बोलीं, "बकवास बंद करो... और बैठ जाओ..."

अब उन्होंने तीसरे बच्चे को इशारा किया, और कहा, "तुम बताओ, और कोई बकवास मत करना..."

बच्चे ने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि डॉक्टर ही नहीं, इंजीनियर भी डिलीवरी करवा सकता है..."

अब तो मैडम आगबबूला हो गईं, और बोलीं, "तुम सब बेहद बदतमीज़ हो... चुपचाप बैठ जाओ..."

सभी बच्चों ने डरकर हाथ नीचे कर लिए, लेकिन शरारती सार्थक अपना हाथ ज़ोर-ज़ोर से लहराने लगा...

मैडम ने उसकी तरफ घूरकर देखा, लेकिन कोई असर न होते देखकर बोलीं, "ठीक है, लेकिन सोच लो, कोई काम की बात ही कहना..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि किस करते वक्त नाक बीच में नहीं आती..."

Thursday, December 15, 2011

शरारती सार्थक, और एम्बुलेन्स का रंग...

कक्षा में अध्यापक ने बच्चों से कहा, "हर वक्त सिर्फ पाठ्यक्रम के हिसाब से नहीं पढ़ना चाहिए, और कभी-कभी इधर-उधर के सवाल-जवाब भी करने चाहिए, ताकि जनरल नॉलेज बढ़े... सो, तुम लोग बताओ, एम्बुलेन्स का रंग सफेद क्यों होता है...?"

शरारती सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "सर, एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन का सिलेन्डर होता है... ऑक्सीजन गैस होती है... गैस से ही हम भोजन पकाते हैं... भोजन से हमें विटामिन मिलते हैं... विटामिन हमें सूरज से भी मिलते हैं... सूरज से हमें रोशनी भी मिलती है... रोशनी हमें बल्ब से भी मिलती है... बल्बों से हम क्रिसमस पर सजावट भी करते हैं... हम बच्चों के लिए क्रिसमस का अर्थ तोहफे होता है... तोहफे हमें सैन्टा क्लॉज़ देता है... सैन्टा क्लॉज़ नॉर्थ पोल पर रहता है... नॉर्थ पोल पर पोलर बियर (ध्रुवीय भालू) भी रहते हैं... पोलर बियर (ध्रुवीय भालू) सफेद होते हैं... इसलिए एम्बुलेन्स का रंग सफेद होता है..."

Saturday, December 03, 2011

शरारती सार्थक, सेब, आम, अंगूर, संतरे, और गधे...

शरारती सार्थक को उसकी हाजिरजवाबी की वजह से अध्यापकों से ढेर प्यार मिलता था, जिससे कुछ सहपाठी चिढ़ते थे...

सो, उन्होंने एक अटपटा-सा भौंचक्का कर देने वाला सवाल करने की योजना बनाई, ताकि वह जवाब न दे पाए, और वे सार्थक को बदनाम कर सकें...

दोनों सार्थक के पास पहुंचे, और बोले, "यार, ज़रा बता... यदि एक सेब के पेड़ पर 20 आम लटके हों, और तू 18 अंगूर तोड़ ले, तो पेड़ पर कितने संतरे बचेंगे...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "पेड़ पर दो गधे बचेंगे..."

Thursday, December 01, 2011

शरारती सार्थक, और लड़की का गुस्सा...

क्लास में एक लड़की गुस्से में ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रही थी, "सभी लड़के एक जैसे होते हैं... बिल्कुल एक जैसे..."

शरारती सार्थक ने लड़की के पास जाकर मासूमियत-भरे स्वर में कहा, "सभी लड़कों को ट्राई करने की तुझे ज़रूरत ही क्या थी...?"

रेखा, समानांतर रेखा, और शरारती सार्थक...

गणित की अध्यापिका ने कक्षा से सवाल किया, "रेखा क्या होती है...?"

हमेशा शरारत के मूड में रहने वाले शरारती सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "दरअसल जब एक बिन्दु सैर के लिए जाता है, उसे रेखा कहते हैं..."

मैडम ने भी तुरन्त दूसरा सवाल दागा, "तो फिर समानांतर रेखा क्या होती है...?"

सार्थक ने भी तपाक से जवाब दिया, "जब बिन्दु अपनी गर्लफ्रेन्ड के साथ सैर पर जाता है..."

Friday, November 18, 2011

शरारती सार्थक, और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से सवाल...

'मौजूदा शिक्षा व्यवस्था' विषय पर आयोजित की गई निबन्ध प्रतियोगिता में शरारती सार्थक का लिखा निबन्ध अस्वीकार कर दिया गया, सो, घर आकर गुस्से से बोला, "सच सुनने की ताकत ही नहीं रही है किसी में... बस, पढ़ा और फेंक दिया..."

पिता ने उलझन-भरे स्वर में पूछा, "निबन्ध में क्या लिखा था तुमने...?"

सार्थक ने तपाक से कॉपी पिता की तरफ बढ़ाई, जिसमें लिखा था, "मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से मेरा और मेरी पीढ़ी के सभी साथियों का एक ही सवाल है - अगर एक ही अध्यापक सभी विषय पढ़ा नहीं सकता, तो हम छात्रों से यह आशा कैसे की जा सकती है कि एक ही छात्र सभी विषयों को समझ और याद कर सकता है..."

शरारती सार्थक, प्यार, प्रपोज़ल, और आईना...

कैन्टीन में दोस्तों के साथ बैठे शरारती सार्थक ने सामने की मेज पर बैठी लड़की के पास जाकर कहा, "हैलो, तुम्हें देखते ही मुझे पहली नज़र में तुमसे प्यार हो गया है, और मैं तुम्हारे साथ डेट पर जाना चाहता हूं... क्या ख्याल है...?"

लड़की ने गुस्से से कहा, "कभी शक्ल देखी है आईने में...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "देखी है, इसीलिए तुम्हारे पास आया हूं, वरना कैटरीना कैफ के पास नहीं जाता...?"

Thursday, November 17, 2011

शरारती सार्थक, कथावाचक, और महाभारत की कथा...

एक कथावाचक साधु ने महाभारत की कथा सुनाने के दौरान प्रश्न किया, "क्या आप लोगों में कोई इसके पीछे का कारण बता सकता है, कि सम्राट पाण्डु के सिर्फ पांच पुत्र थे, जबकि उनके बड़े भाई धृतराष्ट्र को 100 पुत्र प्राप्त हुए..."

अपनी दादी के साथ कथा सुनने के लिए पहुंचे हुए शरारती सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "महाराज, कारण बिल्कुल स्पष्ट है... जिनकी आंखें ठीक होती हैं, उन्हें और भी काम होते हैं..."

शरारती सार्थक, और हिन्दी का मुहावरा...

हिन्दी के अध्यापक ने कक्षा से सवाल किया, "कल मैंने जो मुहावरा पढ़ाया था, सांप भी मर जाए, और लाठी भी न टूटे, उसका एक सटीक उदाहरण दो..."

शरारती सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "हस्तमैथुन..."

Tuesday, November 08, 2011

शरारती सार्थक, और दूध...

शरारती सार्थक को दूध पीना कतई नापसन्द था, लेकिन उसकी मम्मी मानती ही नहीं थीं, और हर रोज़ दिन में दो बार दूध पीने के लिए दबाव डालती थीं...

एक दिन परेशान होकर सार्थक ने मम्मी से सवाल किया, "आखिर आप मुझसे दूध के मामले में जबर्दस्ती क्यों करती हैं, जबकि मैं आपको बता चुका हूं, मुझे दूध पीना कतई पसन्द नहीं है..."

मम्मी ने प्यार से समझाते हुए कहा, "बेटा, दूध पीना फायदेमंद होता है, और इससे दिमाग बहुत तेज़ हो जाता है..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "बेवकूफ मत बनाओ, मम्मी... अगर ऐसा होता तो हर बछड़ा साइंटिस्ट होता..."

Monday, November 07, 2011

शरारती सार्थक, और वोटिंग व शादी की न्यूनतम आयु...

शरारती सार्थक के मित्रों ने सवाल किया, "यार, वोट डालने के लिए कम से कम उम्र 18 साल होती है, लेकिन शादी करने के लिए लड़के को कम से कम 21 साल का होना पड़ता है... क्या तू बता सकता है, ऐसा क्यों...?"

सार्थक ने हमेशा की तरह तपाक से जवाब दिया, "बिल्कुल साफ है, आपके पास लड़की को संभालने के लिए देश को संभालने के मुकाबले ज़्यादा तजुर्बा और परिपक्वता होनी चाहिए..."

Tuesday, October 11, 2011

शरारती सार्थक, और बॉलीवुड फिल्मों पर निबंध...

मैडम ने पूरी कक्षा को 'बॉलीवुड फिल्में क्या सिखाती हैं...' विषय पर निबंध लिखने के लिए कहा...

अगले दिन शरारती सार्थक की कॉपी पर लिखी हुई पंक्तियां कुछ इस प्रकार थीं...

बॉलीवुड फिल्मों से हम यह पांच मुख्य बातें सीख सकते हैं...
  • जुड़वां भाइयों में से एक हमेशा बिगड़ा हुआ होता है...
  • किसी बम को नाकाम करते वक्त सही तार तलाश करने में वक्त ज़ाया न करें, क्योंकि कभी भी गलत तार नहीं कटती...
  • अगर आप गुण्डों (या बिके हुए पुलिसवालों) के कब्ज़े में हैं, और वे आपको बेरहमी से पीट रहे हैं, आपके चेहरे पर दर्द दिखाई नहीं देगा, हालांकि आपकी प्रेमिका जब डिटॉल से आपका घाव साफ करेगी, आपका चेहरा दर्द से विकृत हो उठेगा...
  • कोई भी जासूस किसी भी बड़े केस को (ड्रग लॉर्ड्स या आतंकवादियों से जुड़े) उसी स्थिति में हल कर सकता है, जब वह सस्पेन्ड किया जा चुका हो...
  • अगर आप कभी भी चलती सड़क पर नाचने का इरादा बनाएं, तो 'लोग क्या कहेंगे' से न घबराएं, क्योंकि आप जिससे भी मिलेंगे, उसे भी वही स्टेप्स आते होंगे, और वह आपके साथ नाचेगा...

Friday, October 07, 2011

Mischievous Saarthak did not answer wrong, but got zero marks...

As soon as I saw the answer-sheet, my son Mischievous Saarthak brought home from the school, I went livid, as he got zero marks in that...

I scolded him for that, and asked, "How did it happen, when you said, you answered all the questions right...?"

Saarthak replied in a calm voice, "See for yourself, Papa... I really have not answered any of the questions wrong..."

I took a look at the answer-sheet, and found his answers in the following manner...

Question One: In which battle did Ibrahim Lodi die...?
Saarthak answered: His last battle...

Question Two: In the United States of America, where was the Declaration of Independance Signed...?
Saarthak answered: At the Bottom of the Page...

Question Three: River Ganga flows in which state...?
Saarthak answered: Liquid...

Question Four: What is the main reason for divorce...?
Saarthak answered: Marriage...

Question Five: What is the main reason for failures...?
Saarthak answered: Examinations...

Wednesday, October 05, 2011

शरारती सार्थक, और रुपये-पैसे का समीकरण...

शरारती सार्थक की हाज़िरजवाबी, और इस आदत के तहत दिए गए ऊटपटांग जवाबों के चलते सभी अध्यापक परेशान थे, लेकिन लाख समझाने पर भी वह बाज़ नहीं आता था, सो, एक दिन गणित के अध्यापक ने एक असंभव सवाल पूछकर सार्थक का सिर नीचा करने की योजना बनाई...

अगले दिन कक्षा में आते ही अध्यापक ने सार्थक को एक सवाल हल करने के लिए दिया, "सिद्ध करो कि एक रुपया और एक पैसा समान होते हैं..."

सार्थक ने विचलित हुए बिना चॉक उठाया, और जाकर ब्लैकबोर्ड पर लिखना शुरू कर दिया...

=> एक रुपया = 100 पैसे
=> एक रुपया = 10 पैसे x 10 पैसे
=> एक रुपया = 0.1 रुपया x 0.1 रुपया
=> एक रुपया = 0.01 रुपया
=> एक रुपया = एक पैसा

अध्यापक बेचारा सिर धुनकर रह गया...

Friday, September 30, 2011

शरारती सार्थक, और फिल्म सर्टिफिकेट का अर्थ...

शरारती सार्थक के दोस्तों ने सवाल किया, "सभी टीचर कहते हैं, तुम बहुत होशियार हो, लेकिन क्या तुम बता सकते हो, फिल्मों में 'U' 'A' 'XX' 'XXX' का क्या अर्थ होता है...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "आसान है... 'U' फिल्म में हीरो को हीरोइन मिल जाती है, 'A' फिल्म में विलेन को हीरोइन मिल जाती है, 'XX' फिल्म में पूरी कास्ट को हीरोइन मिल जाती है, और 'XXX' फिल्म में पूरे शूटिंग क्रू को हीरोइन मिल जाती है..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...