Showing posts with label गुप्ता जी. Show all posts
Showing posts with label गुप्ता जी. Show all posts

Thursday, October 03, 2013

गुप्ता जी की बेटी, ब्वॉयफ्रेंड, और बाइक की सवारी...

गुप्ता जी की बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन मिलाया और जवाब मिलते ही उत्तेजित आवाज़ में कहा, "तुम्हें पता है, आज मेरे पापा ने मुझे तुम्‍हारे साथ बाइक पर घूमते देख लिया था..."

ब्वॉयफ्रेंड ने चिंतित और डरी हुआ आवाज़ में सवाल किया, "तू ठीक तो है न... उन्होंने कुछ किया तो नहीं...?"

गुप्ता जी की बेटी ने कहा, "तुझे तो मालूम ही है, मेरे पापा कितने सख्त हैं... घर में घुसते ही बस की टिकट के लिए दिए पैसे वापस ले लिए मुझसे..."

Friday, May 27, 2011

गुप्ता जी के बेटे का एक्सीडेंट...

गुप्ता जी का बेटा साइकिल पर स्कूल जाते हुए एक कार की चपेट में आ गया, और लोग उठाकर उसे अस्पताल ले गए...

एमरजेंसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद तब तक अस्पताल पहुंच चुके गुप्ता जी को बताया, "माफ कीजिएगा गुप्ता जी, लेकिन आपके बेटे की दोनों टांगें काटनी पड़ेंगी...?"

गुप्ता जी ने माथा पकड़ लिया, और चुप हो गए, जैसे सांप सूंघ गया हो...

डॉक्टर ने पूछा, "अरे, आप ठीक तो हैं न...?"

गुप्ता जी ने माथा पकड़े-पकड़े जवाब दिया, "कैसे ठीक रहूंगा, डॉक्टर साहब, कल ही नालायक को नए जूते दिलवाए थे..."

Wednesday, April 27, 2011

गुप्ता जी का बेटा, गर्लफ्रेंड, और जन्मदिन का तोहफा...

करोड़पति (लेकिन कंजूस) गुप्ता जी के बेटे की गर्लफ्रेंड ने अपने जन्मदिन पर इतराते हुए गुप्ता जी के बेटे से पूछा, "मेरा जन्मदिन का तोहफा कहां है...?"

गुप्ता जी के बेटे ने मुस्कुराते हुए सवालिया जवाब दिया, "सड़क के दूसरे छोर पर सामने वह लाल रंग की फेरारी कार दिख रही है...?"

गर्लफ्रेंड बेहद उत्तेजित हो गई, और लगभग चीखकर बोली, "हां, हां, दिख रही है..."

गुप्ता जी के बेटे ने मुस्कुराहट बरकरार रखते हुए कहा, "मेरी जान, बिल्कुल इसी रंग की लिपस्टिक लेकर आया हूं तेरे लिए..."

सिक्का, गर्लफ्रेंड, और गुप्ता जी का बेटा...

विशेष नोट : हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़ा यह चुटकुला मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजा है...

गुप्ता जी के बेटे का अफेयर पड़ोस के मकान में रहने वाले अग्रवाल साहब की बेटी से चल रहा था...

एक दिन गर्लफ्रेंड ने कहा, "सुनो, आज रात पापा कहीं बाहर जा रहे हैं, सो, सिर्फ मम्मी ही घर पर होंगी... मैं मौका देखकर पीछे वाली गली में सिक्का फेंकूंगी, और तुम आवाज़ सुनते ही पिछले दरवाज़े से मेरे कमरे में घुस आना..."

गुप्ता जी का बेटा तैयार हो गया, और बेसब्री से इंतज़ार करने लगा...

रात को लगभग डेढ़ बजे गर्लफ्रेंड ने सिक्का पिछली गली में फेंका, और गुप्ता जी के बेटे का इंतज़ार करने लगी...

गुप्ता जी का बेटा लगभग तीन बजे उसके घर पहुंचा तो गर्लफ्रेंड ने गुस्साते हुए पूछा, "इतनी देर कहां लगा दी...?"

गुप्ता जी का बेटा मासूमियत से बोला, "यार, वह सिक्का ढूंढने में सारा वक्त खर्च हो गया, और फिर भी साला मिला ही नहीं..."

गर्लफ्रेंड ने झुंझलाते हुए कहा, "तुम भी बिल्कुल बेवकूफ हो... सिक्का तो मैंने धागा बांधकर फेंका था, और तभी वापस खींच लिया था..."

Saturday, November 13, 2010

गुप्ता जी और कॉन्डोम...

रात को बेडरूम में गुप्ता जी की पत्नी ने गुज़ारिश की, "अजी सुनिए, इस कॉन्डोम को आज आप 15वीं बार इस्तेमाल कर रहे हैं... अब तो इसको फेंक दीजिए..."

गुप्ता जी ने तपाक से जवाब दिया, "पागल हुई है क्या... इसकी एक्सपायरी डेट मार्च, 2012 है..."

Monday, August 02, 2010

गुप्ता जी का पुत्र, और डेटिंग...

हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़े कुछ चुटकुले मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजे थे... सो, आज से यह नई शृंखला 'गुप्ता जी' शुरू कर रहा हूं... आशा करता हूं, आप पसंद करेंगे...

गुप्ता जी का पुत्र अपनी सहेली के साथ डेट पर गया, और पीछे से गुप्ता जी बेचारे अंगारों पर लोटते रहे, कि न जाने कितने हज़ार का चूना लगाकर आएगा कमबख्त...

रात को जैसे ही बेटा घर में घुसा, गुप्ता जी ने उसे रोक लिया और पूछा, "कितने पैसे खर्च हुए, नालायक...?"

बेटे ने दो-एक मिनट मन ही मन हिसाब लगाया - "पहले फूल खरीदे 100 रुपये के, फिर फिल्म देखने गए - वहां 500 रुपये के टिकट आए, और आखिर में डिनर किया, जिसमें कुल 800 रुपये लगे... कुल 1400 रुपये खर्च हुए, पापा..."

गुप्ता जी ने उम्मीद से कम रकम सुनकर ठंडी सांस ली, और बोले, "फिर तो ज़्यादा नहीं है..."

बेटे ने तपाक से जवाब दिया, "क्या करता, पापा... उसके पास इससे ज़्यादा थे ही नहीं..."

गुप्ता जी और टैक्सी ड्राइवर...

हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़े कुछ चुटकुले मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजे थे... सो, आज से यह नई शृंखला 'गुप्ता जी' शुरू कर रहा हूं... आशा करता हूं, आप पसंद करेंगे...

गुप्ता जी (टैक्सी ड्राइवर से) : गुरुद्वारा बंगला साहिब जाओगे...?

टैक्सी ड्राइवर : जाऊंगा, साहब...

गुप्ता जी (थैले में से टिफिन निकालकर) : यह रख लो, और वापसी में लंगर का खाना लेते आना...

गुप्ता जी को पितृशोक...

हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़े कुछ चुटकुले मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजे थे... सो, आज से यह नई शृंखला 'गुप्ता जी' शुरू कर रहा हूं... आशा करता हूं, आप पसंद करेंगे...

गुप्ता जी के पिता का देहावसान हो गया...

विज्ञापन छपवाने के लिए उन्होंने अख़बार के दफ्तर में फोन किया और पूछा : मेरे पिताजी गुज़र गए हैं, विज्ञापन छपवाने के कितने पैसे लगेंगे...?

जवाब मिला : 50 रुपये प्रति शब्द...

गुप्ता जी ने तुरंत कहा : बहुत ज़्यादा हैं... अच्छा लिखिए, पिताजी गुज़र गए...

फिर आवाज़ आई : सर, कम से कम छह शब्द होने ज़रूरी हैं...

गुप्ता जी फिर बोले : ओह... ऐसा है क्या... अच्छा लिखिए, पिताजी गुज़र गए, मारुति बिकाऊ है...

गुप्ता जी गिरे छत से...

हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़े कुछ चुटकुले मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजे थे... सो, आज से यह नई शृंखला 'गुप्ता जी' शुरू कर रहा हूं... आशा करता हूं, आप पसंद करेंगे...

20-मंज़िला अपार्टमेंट में रहने वाले गुप्ता जी एक दिन छत से गिर गए...

रास्ते में 12वीं मंज़िल पर अपने घर की खिड़की में उन्हें अपनी पत्नी नज़र आईं...

गुप्ता जी तुरंत चिल्लाकर बोले : मेरे लिए रात का खाना मत पकाना...

गुप्ता जी मृत्युशैया पर...

हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़े कुछ चुटकुले मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजे थे... सो, आज से यह नई शृंखला 'गुप्ता जी' शुरू कर रहा हूं... आशा करता हूं, आप पसंद करेंगे...

गुप्ता जी (मृत्युशैया पर) : कहां हो, भाग्यवान...?

पत्नी (तपाक से) : यहीं हूं, प्राणनाथ...

गुप्ता जी : मेरे बेटे-बहुएं भी मेरे पास ही हैं क्या...?

बेटे-बहुएं (समवेत स्वर में) : जी पिताजी, हम सब आपके पास ही हैं...

गुप्ता जी (गुस्से में) : फिर बगल वाले कमरे का पंखा क्यों चला छोड़ रखा है, बेवकूफों...?

गुप्ता जी और फल वाला...

हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़े कुछ चुटकुले मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजे थे... सो, आज से यह नई शृंखला 'गुप्ता जी' शुरू कर रहा हूं... आशा करता हूं, आप पसंद करेंगे...

गुप्ता जी (फल वाले से) : यह केला क्या भाव से बेच रहे हो...?

फल वाला : एक रुपये का एक...

गुप्ता जी : 60 पैसे का देगा...?

फल वाला : 60 पैसे में सिर्फ छिलका मिलेगा...

गुप्ता जी : यह ले 40 पैसे, छिलका रख ले, केला दे दे...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...