Showing posts with label लूडो. Show all posts
Showing posts with label लूडो. Show all posts

Wednesday, August 17, 2011

शरारती सार्थक, मम्मी की सहेली, और लूडो...

शरारती सार्थक की मम्मी के कॉलेज की एक सहकर्मी उनसे मिलने घर चली आईं...

सार्थक उस वक्त अपनी छोटी बहन निष्ठा के साथ बहुत प्यार से लूडो खेल रहा था...

सार्थक ने उन्हें देखकर कहा, "नमस्ते आंटी, क्या आप हमारे साथ खेलेंगी...?"

आंटी ने तपाक से कहा, "ज़रूर... क्यों नहीं..."

सार्थक ने भी तुरंत कहा, "लेकिन लूडो नहीं, कुछ और... ऐसा करते हैं, आप यह पासा (dice) लीजिए और फेंकिए... यदि 1, 2, 3, 4 या 5 आया तो आप हम दोनों को एक-एक चॉकलेट दिलवा दीजिएगा..."

आंटी को उसकी बात पर हंसी आई, और उन्होंने पूछा, "लेकिन अगर 6 आया तो...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "आपने कभी लूडो नहीं खेला क्या... अगर 6 आया तो दोबारा पासा फेंकने का मौका मिलेगा आपको..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...