Showing posts with label सार्थक रस्तोगी. Show all posts
Showing posts with label सार्थक रस्तोगी. Show all posts

Monday, May 06, 2013

स्कूल में देर से पहुंचा शरारती सार्थक...

अध्यापक ने शरारती सार्थक को स्कूल के गेट पर रोका, और गुस्से से बोले, "सार्थक, तुम आज फिर देर से आए...? तुम्हें पता है न, स्कूल सात बजे शुरू होता है...?"

हमेशा की तरह सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "सर, आप मेरी इतनी चिन्ता मत किया कीजिए... आप स्कूल शुरू करवा दिया कीजिए..."

Saturday, December 03, 2011

शरारती सार्थक, सेब, आम, अंगूर, संतरे, और गधे...

शरारती सार्थक को उसकी हाजिरजवाबी की वजह से अध्यापकों से ढेर प्यार मिलता था, जिससे कुछ सहपाठी चिढ़ते थे...

सो, उन्होंने एक अटपटा-सा भौंचक्का कर देने वाला सवाल करने की योजना बनाई, ताकि वह जवाब न दे पाए, और वे सार्थक को बदनाम कर सकें...

दोनों सार्थक के पास पहुंचे, और बोले, "यार, ज़रा बता... यदि एक सेब के पेड़ पर 20 आम लटके हों, और तू 18 अंगूर तोड़ ले, तो पेड़ पर कितने संतरे बचेंगे...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "पेड़ पर दो गधे बचेंगे..."

Thursday, December 01, 2011

शरारती सार्थक, और लड़की का गुस्सा...

क्लास में एक लड़की गुस्से में ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रही थी, "सभी लड़के एक जैसे होते हैं... बिल्कुल एक जैसे..."

शरारती सार्थक ने लड़की के पास जाकर मासूमियत-भरे स्वर में कहा, "सभी लड़कों को ट्राई करने की तुझे ज़रूरत ही क्या थी...?"

Friday, November 18, 2011

शरारती सार्थक, और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से सवाल...

'मौजूदा शिक्षा व्यवस्था' विषय पर आयोजित की गई निबन्ध प्रतियोगिता में शरारती सार्थक का लिखा निबन्ध अस्वीकार कर दिया गया, सो, घर आकर गुस्से से बोला, "सच सुनने की ताकत ही नहीं रही है किसी में... बस, पढ़ा और फेंक दिया..."

पिता ने उलझन-भरे स्वर में पूछा, "निबन्ध में क्या लिखा था तुमने...?"

सार्थक ने तपाक से कॉपी पिता की तरफ बढ़ाई, जिसमें लिखा था, "मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से मेरा और मेरी पीढ़ी के सभी साथियों का एक ही सवाल है - अगर एक ही अध्यापक सभी विषय पढ़ा नहीं सकता, तो हम छात्रों से यह आशा कैसे की जा सकती है कि एक ही छात्र सभी विषयों को समझ और याद कर सकता है..."

शरारती सार्थक, प्यार, प्रपोज़ल, और आईना...

कैन्टीन में दोस्तों के साथ बैठे शरारती सार्थक ने सामने की मेज पर बैठी लड़की के पास जाकर कहा, "हैलो, तुम्हें देखते ही मुझे पहली नज़र में तुमसे प्यार हो गया है, और मैं तुम्हारे साथ डेट पर जाना चाहता हूं... क्या ख्याल है...?"

लड़की ने गुस्से से कहा, "कभी शक्ल देखी है आईने में...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "देखी है, इसीलिए तुम्हारे पास आया हूं, वरना कैटरीना कैफ के पास नहीं जाता...?"

Thursday, November 17, 2011

शरारती सार्थक, कथावाचक, और महाभारत की कथा...

एक कथावाचक साधु ने महाभारत की कथा सुनाने के दौरान प्रश्न किया, "क्या आप लोगों में कोई इसके पीछे का कारण बता सकता है, कि सम्राट पाण्डु के सिर्फ पांच पुत्र थे, जबकि उनके बड़े भाई धृतराष्ट्र को 100 पुत्र प्राप्त हुए..."

अपनी दादी के साथ कथा सुनने के लिए पहुंचे हुए शरारती सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "महाराज, कारण बिल्कुल स्पष्ट है... जिनकी आंखें ठीक होती हैं, उन्हें और भी काम होते हैं..."

शरारती सार्थक, और हिन्दी का मुहावरा...

हिन्दी के अध्यापक ने कक्षा से सवाल किया, "कल मैंने जो मुहावरा पढ़ाया था, सांप भी मर जाए, और लाठी भी न टूटे, उसका एक सटीक उदाहरण दो..."

शरारती सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "हस्तमैथुन..."

Tuesday, November 08, 2011

शरारती सार्थक, और दूध...

शरारती सार्थक को दूध पीना कतई नापसन्द था, लेकिन उसकी मम्मी मानती ही नहीं थीं, और हर रोज़ दिन में दो बार दूध पीने के लिए दबाव डालती थीं...

एक दिन परेशान होकर सार्थक ने मम्मी से सवाल किया, "आखिर आप मुझसे दूध के मामले में जबर्दस्ती क्यों करती हैं, जबकि मैं आपको बता चुका हूं, मुझे दूध पीना कतई पसन्द नहीं है..."

मम्मी ने प्यार से समझाते हुए कहा, "बेटा, दूध पीना फायदेमंद होता है, और इससे दिमाग बहुत तेज़ हो जाता है..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "बेवकूफ मत बनाओ, मम्मी... अगर ऐसा होता तो हर बछड़ा साइंटिस्ट होता..."

Monday, November 07, 2011

शरारती सार्थक, और वोटिंग व शादी की न्यूनतम आयु...

शरारती सार्थक के मित्रों ने सवाल किया, "यार, वोट डालने के लिए कम से कम उम्र 18 साल होती है, लेकिन शादी करने के लिए लड़के को कम से कम 21 साल का होना पड़ता है... क्या तू बता सकता है, ऐसा क्यों...?"

सार्थक ने हमेशा की तरह तपाक से जवाब दिया, "बिल्कुल साफ है, आपके पास लड़की को संभालने के लिए देश को संभालने के मुकाबले ज़्यादा तजुर्बा और परिपक्वता होनी चाहिए..."

Tuesday, October 11, 2011

शरारती सार्थक, और बॉलीवुड फिल्मों पर निबंध...

मैडम ने पूरी कक्षा को 'बॉलीवुड फिल्में क्या सिखाती हैं...' विषय पर निबंध लिखने के लिए कहा...

अगले दिन शरारती सार्थक की कॉपी पर लिखी हुई पंक्तियां कुछ इस प्रकार थीं...

बॉलीवुड फिल्मों से हम यह पांच मुख्य बातें सीख सकते हैं...
  • जुड़वां भाइयों में से एक हमेशा बिगड़ा हुआ होता है...
  • किसी बम को नाकाम करते वक्त सही तार तलाश करने में वक्त ज़ाया न करें, क्योंकि कभी भी गलत तार नहीं कटती...
  • अगर आप गुण्डों (या बिके हुए पुलिसवालों) के कब्ज़े में हैं, और वे आपको बेरहमी से पीट रहे हैं, आपके चेहरे पर दर्द दिखाई नहीं देगा, हालांकि आपकी प्रेमिका जब डिटॉल से आपका घाव साफ करेगी, आपका चेहरा दर्द से विकृत हो उठेगा...
  • कोई भी जासूस किसी भी बड़े केस को (ड्रग लॉर्ड्स या आतंकवादियों से जुड़े) उसी स्थिति में हल कर सकता है, जब वह सस्पेन्ड किया जा चुका हो...
  • अगर आप कभी भी चलती सड़क पर नाचने का इरादा बनाएं, तो 'लोग क्या कहेंगे' से न घबराएं, क्योंकि आप जिससे भी मिलेंगे, उसे भी वही स्टेप्स आते होंगे, और वह आपके साथ नाचेगा...

Friday, October 07, 2011

Mischievous Saarthak did not answer wrong, but got zero marks...

As soon as I saw the answer-sheet, my son Mischievous Saarthak brought home from the school, I went livid, as he got zero marks in that...

I scolded him for that, and asked, "How did it happen, when you said, you answered all the questions right...?"

Saarthak replied in a calm voice, "See for yourself, Papa... I really have not answered any of the questions wrong..."

I took a look at the answer-sheet, and found his answers in the following manner...

Question One: In which battle did Ibrahim Lodi die...?
Saarthak answered: His last battle...

Question Two: In the United States of America, where was the Declaration of Independance Signed...?
Saarthak answered: At the Bottom of the Page...

Question Three: River Ganga flows in which state...?
Saarthak answered: Liquid...

Question Four: What is the main reason for divorce...?
Saarthak answered: Marriage...

Question Five: What is the main reason for failures...?
Saarthak answered: Examinations...

Wednesday, October 05, 2011

शरारती सार्थक, और रुपये-पैसे का समीकरण...

शरारती सार्थक की हाज़िरजवाबी, और इस आदत के तहत दिए गए ऊटपटांग जवाबों के चलते सभी अध्यापक परेशान थे, लेकिन लाख समझाने पर भी वह बाज़ नहीं आता था, सो, एक दिन गणित के अध्यापक ने एक असंभव सवाल पूछकर सार्थक का सिर नीचा करने की योजना बनाई...

अगले दिन कक्षा में आते ही अध्यापक ने सार्थक को एक सवाल हल करने के लिए दिया, "सिद्ध करो कि एक रुपया और एक पैसा समान होते हैं..."

सार्थक ने विचलित हुए बिना चॉक उठाया, और जाकर ब्लैकबोर्ड पर लिखना शुरू कर दिया...

=> एक रुपया = 100 पैसे
=> एक रुपया = 10 पैसे x 10 पैसे
=> एक रुपया = 0.1 रुपया x 0.1 रुपया
=> एक रुपया = 0.01 रुपया
=> एक रुपया = एक पैसा

अध्यापक बेचारा सिर धुनकर रह गया...

Friday, September 30, 2011

शरारती सार्थक, और फिल्म सर्टिफिकेट का अर्थ...

शरारती सार्थक के दोस्तों ने सवाल किया, "सभी टीचर कहते हैं, तुम बहुत होशियार हो, लेकिन क्या तुम बता सकते हो, फिल्मों में 'U' 'A' 'XX' 'XXX' का क्या अर्थ होता है...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "आसान है... 'U' फिल्म में हीरो को हीरोइन मिल जाती है, 'A' फिल्म में विलेन को हीरोइन मिल जाती है, 'XX' फिल्म में पूरी कास्ट को हीरोइन मिल जाती है, और 'XXX' फिल्म में पूरे शूटिंग क्रू को हीरोइन मिल जाती है..."

शरारती सार्थक, और सीपीआर की क्लास...

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने बच्चों को कार्डियोपल्मोनरी रीससिटेशन (Cardiopulmonary Resuscitation or CPR) के बारे में सिखाते हुए बताया, "यदि कोई लड़की बेहोश हो जाती है, और उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही हो, तो सीपीआर के जरिये उसे होश में लाने के लिए अपने मुंह से उसके मुंह में फूंक मारें, और फिर अपने हाथों से उसके सीने को दिल के पास से लगातार दबाते रहें... अब पूछिए, कोई सवाल पूछना है किसी को...?"

शरारती सार्थक ने तपाक से पूछा, "सर, लेकिन लड़की को बेहोश कैसे करना होगा...?"

Tuesday, September 13, 2011

शरारती सार्थक, गणित की मैडम, और उदाहरण...

गणित की मैडम ने लेक्चर के बाद बच्चों से कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी लोग समझ गए होंगे... अगर A=B, और B=C हो, तो A=C होता है..."

सभी बच्चों ने कहा, "जी मैडम, समझ गए..."

अब मैडम ने शरारती सार्थक को इशारा किया, और बोलीं, "कोई उदाहरण दो, सार्थक, ताकि हमें पता चले कि तुम सचमुच समझ गए हो..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "मैडम, मैं आपसे प्यार करता हूं, और आप अपनी बेटी से प्यार करती हैं... इसका मतलब हुआ, मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं..."

Friday, September 09, 2011

शरारती सार्थक, और 'कूलनेस' की हद...

पढ़ाई के प्रति बेहद लापरवाह रहने वाला शरारती सार्थक टोके जाने पर हमेशा कहता था, "टेक ए चिल पिल, डैड... डोन्ट वरी, आई विल बी कूल... अगर मैं आपकी सलाह के मुताबिक टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करूंगा तो मेरे दोस्त मेरा मज़ाक उड़ाएंगे..."

अंततः परीक्षाएं शुरू हुईं, और पेपर खत्म होने के बाद सार्थक और उसका एक दोस्त परीक्षा हॉल से बाहर निकले, कैन्टीन में जाकर बैठे, और खाने-पीने लगे...

दोस्त ने पूछा, "यार सार्थक, आज किस सब्जेक्ट का पेपर था...?"

सार्थक का जवाब आया, "शायद मैथ्स का..."

दोस्त ने हैरानी से पूछा, "इसका मतलब तूने पेपर को पढ़ा था...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "अबे नहीं... पढ़ा नहीं था, लेकिन मंजरी को कैलकुलेटर इस्तेमाल करते देखा था..."

शरारती सार्थक, और लड़कियों को मेकअप टिप्स...

शरारती सार्थक से उसकी कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों ने कहा, "यार सार्थक, मैडम हमेशा कहती हैं, तू बहुत होशियार है, हमें भी कोई टिप्स दे न..."

सार्थक ने चेहरे पर शरारती मुस्कान के साथ जवाब दिया, "ठीक है, ध्यान से सुनो... यह बात हमेशा ध्यान रखना... अपने चेहरे पर मेकअप करने में बहुत ज़्यादा वक्त कभी खराब मत करना..."

लड़कियों के चेहरे पर उलझन के भाव आए, और बोलीं, "इससे टाइम खराब कैसे होता है...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "दरअसल, तुम लोग नहीं जानतीं, लड़के सबसे पहले कहां देखते हैं..."

Mischievous Saarthak asks, what is sex...

Once Mischievous Saarthak asked his dad, "Papa, what is sex...?"

Father, knowing his son, got tensed at first, but thought if I don't tell him, he will definitely try getting the answer from anywhere else, and may get wrong and misleading information; so, started explaining everything to the young lad, from puberty, to menstrual cycle, to sexual intercourse, to pregnancy, and to safe sex...

Saarthak listened very attentively and carefully, to everything his dad was uttering, and when the dad stopped talking, he asked innocently, "But Papa, how would I write so many things in the small box here, in the school admission form...?

Thursday, September 08, 2011

शरारती सार्थक, और गाली की परिभाषा...

कक्षा में मॉनीटर बनाए जाने के बाद हिन्दी की मैडम के नहीं आने पर शरारती सार्थक ने सभी बच्चों से शोर न मचाने और पढ़ाई में ध्यान देने के लिए कहा...

उसके एक सहपाठी को मस्ती सूझी, और वह बोला, "सार्थक, हमें कल परिभाषाएं सिखाई गई थीं... लेकिन क्या तुम 'गाली' की परिभाषा बता सकते हो...?"

सार्थक ने हमेशा की तरह तपाक से जवाब दिया, "अत्यधिक क्रोध आने पर भी शारीरिक हिंसा का आश्रय न लेते हुए, मौखिक रूप से प्रतीकात्मक हिंसक कार्यवाही हेतु चयनित असंसदीय शब्दों के ऐसे समूह को, जिसके उच्चारण के उपरांत हृदय में धधकती क्रोध की ज्वाला शांत होती प्रतीत हो, हम गाली कहते हैं..."

Tuesday, August 30, 2011

शरारती सार्थक, और नई मैडम...

शरारती सार्थक ने स्कूल से घर आते ही अपने पिता से कहा, "पापा... पापा... हमारी क्लास में आज एक नई मैडम आई थीं... बहुत हॉट हैं..."

पिता ने बेटे के मुंह से ऐसी भाषा सुनकर फटकारते हुए कहा, "तुम्हें शर्म आनी चाहिए, अपनी मैडम के बारे में ऐसी बात कहते हुए... टीचर तो मां-समान होती है..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "मैं पहले से ही जानता था... आप हमेशा अपने जुगाड़ में ही लगे रहते हो..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...