विवाह के बाद पति-पत्नी एक ही सिक्के के दो पहलू बन जाते हैं - एक-दूसरे का मुंह नहीं देख सकते, लेकिन हमेशा साथ रहते हैं... (सुकरात)
विवाह आपके लिए हर तरह से लाभकारी है - यदि अच्छी पत्नी मिली तो सुखी रहेंगे, बुरी मिली तो फिलॉस्फर बनेंगे... (सुकरात)
सफल विवाह में कुछ लेना होता है, कुछ देना... पति का देना और पत्नी का लेना... (ड्यूमॉस)
नारी हमें महान कार्य करने की प्रेरणा देती है, और उन्हें अंजाम देने से रोकती है... (ड्यूमॉस)
जीवन का सब से दुष्कर प्रश्न, जिसका मुझे उत्तर नहीं मिल पाया है - आखिर नारी चाहती क्या है...? (फ्रायड)
कुछ लोग मुझसे हमारे सफल दाम्पत्य जीवन का राज़ पूछते हैं... हम हर सप्ताह में दो बार रेस्तरां जाने का समय निकालते हैं - कैंडल-लाइट डिनर, कुछ संगीत, कुछ नाच... वह हर मंगलवार को जाती है, मैं हर शुक्रवार को... (हेनरी यंगमैन)
मैं आतंकवाद से नहीं डरता... मैं दो साल तक शादीशुदा रहा हूं... (सैम किनिसन)
बीवियों के बारे में मेरी किस्मत हमेशा ख़राब रही... पहली मुझे छोड़कर चली गई, और दूसरी नहीं गई... (पैट्रिक मरे)
यह सही है कि सब लोग आज़ाद और बराबर जन्म लेते हैं, पर कुछ लोग शादी कर लेते हैं... (नैश)
विवाह एक ऐसी विधि है, जिसके द्वारा आप यह मालूम करते हैं कि आपकी पत्नी को किस तरह का व्यक्ति दरकार था... (नैश)
विवाह को आनन्दमय रखने के दो राज़ - एक, जब आप गलत हों, गलती मान लें... दो, जब आप सही हों, चुप रहें... (नैश)
मेरी पत्नी को बस दो शिकायतें हैं - पहनने को कुछ नहीं है, और कपड़ों के लिए अलमारियां काफी नहीं हैं... (हेनरी यंगमैन)
मैं शादी से पहले क्या करता था - जो जी में आता था... (हेनरी यंगमैन)
हमारा वार्तालाप हुआ - मैंने कुछ शब्द कहे, और उसने कुछ पृष्ठ कहे... (हेनरी यंगमैन)
मेरी पत्नी और मैं 20 साल तक बहुत खुश रहे... फिर हमारी मुलाकात हो गई... (रॉडनी डेंजरफील्ड)
मैंने अपनी पत्नी से कई वर्ष से बात नहीं की... मैं उसे बीच में नहीं टोकना चाहता था... (रॉडनी डेंजरफील्ड)
एक अच्छी पत्नी हमेशा अपनी ग़लती के लिए अपने पति को माफ कर देती है... (मिल्टन बर्ल)
शादी एकमात्र ऐसा युद्ध है, जिसमें आप अपने शत्रु के साथ सोते हैं... (अज्ञात)
चुटकुला ऐसी संज्ञा है, जिससे कोई भी अपरिचित नहीं... हंसने-हंसाने के लिए दुनिया के हर कोने में इसका प्रयोग होता है... खुश रहना चाहता हूं, खुश रहना जानता हूं, सो, चुटकुले लिखने-पढ़ने और सुनने-सुनाने का शौकीन हूं... कुछ चुनिंदा चुटकुले, या हंसगुल्ले, आप लोगों के सामने हैं... सर्वलोकप्रिय श्रेणियों 'संता-बंता', 'नॉनवेज चुटकुले', 'पति-पत्नी' के अलावा कुछ बेहतरीन हास्य कविताएं और मेरी अपनी श्रेणी 'शरारती सार्थक' भी पढ़िए, और खुद को गुदगुदाइए...
Showing posts with label अनमोल वचन. Show all posts
Showing posts with label अनमोल वचन. Show all posts
Friday, December 11, 2009
विवाह से जुड़े कुछ अनमोल वचन...
कीवर्ड अथवा लेबल
Jokes,
Vivek Rastogi,
अनमोल वचन,
चुटकुले,
पति-पत्नी,
विवेक रस्तोगी
Subscribe to:
Posts (Atom)