Showing posts with label केला. Show all posts
Showing posts with label केला. Show all posts

Thursday, January 20, 2011

बंता सिंह की पत्नी और केले...

संता सिंह ने बंता सिंह से पूछा, "तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो...?"

बंता ने कुछ पल सोचकर कहा, "मैं छह केले खा सकता हूं..."

संता ने हंसते हुए जवाब दिया, "गलत जवाब, दोस्त... पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा, सो, खाली पेट होने पर एक ही केला खा सकते हो..."

बंता सिंह झेंपते हुए घर पहुंचे, और जाते ही पत्नी से सवाल किया, "तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो...?"

पत्नी ने भी कुछ पल सोचकर कहा, "मैं चार केले खा सकती हूं..."

बंता ने निराश स्वर में कहा, "अगर छह कहती तो एक मस्त चुटकुला सुनाता तुझे..."

Monday, August 02, 2010

गुप्ता जी और फल वाला...

हमारे गुप्ता जी अपनी कंजूसी के लिए जाने जाते हैं, जिनसे जुड़े कुछ चुटकुले मेरी मित्र पूजा गोयल ने मुझे भेजे थे... सो, आज से यह नई शृंखला 'गुप्ता जी' शुरू कर रहा हूं... आशा करता हूं, आप पसंद करेंगे...

गुप्ता जी (फल वाले से) : यह केला क्या भाव से बेच रहे हो...?

फल वाला : एक रुपये का एक...

गुप्ता जी : 60 पैसे का देगा...?

फल वाला : 60 पैसे में सिर्फ छिलका मिलेगा...

गुप्ता जी : यह ले 40 पैसे, छिलका रख ले, केला दे दे...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...