Showing posts with label दुकान. Show all posts
Showing posts with label दुकान. Show all posts

Tuesday, August 30, 2011

संता-बंता, और बोलने वाला कुत्ता...

संता सिंह ने अपनी दुकान के बाहर बोर्ड लगाया, "इंसानों के साथ उन्हीं की भाषा में बात करने वाला कुत्ता बिकाऊ है..."

बंता सिंह दुकान पर पहुंचे, बोर्ड पढ़ा, और उत्सुकतावश बोले, "मैं उस कुत्ते से मिलना चाहता हूं..."

संता ने तुरंत कहा, "अंदर वाले कमरे में बैठा है मेरा शेरू... जाइए, मिल लीजिए..."

जैसे ही बंता अंदर पहुंचा, कुत्ते ने उसे हाथ उठाकर सलाम किया...

बंता प्रभावित होकर बोला, "तुम बहुत काबिल हो, दोस्त... क्या-क्या कर सकते हो...?"

कुत्ते ने तुरंत कहा, "मैं तो काफी कुछ कर सकता हूं, लेकिन आजकल सिर्फ इस दुकान में रहता हूं, और रखवाली का काम करता हूं... इससे पहले मैं तीन साल स्कॉटलैण्ड यार्ड में था, और वहां मैंने कई खूंखार आतंकवादियों को पकड़वाया... उससे पहले मैं पांच साल तक इस्राइल के जासूसी विभाग में कुत्ता ट्रेनिंग सेंटर का चीफ रहा... और उससे पहले चार साल अमेरिका में सीआईए के लिए काम करता रहा था..."

बंता सिंह बेहद हैरान हुए, और बाहर आकर संता से पूछा, "यार, दुनिया में इससे ज़्यादा काबिल कुत्ता मैंने कभी नहीं देखा... आप इतने होशियार कुत्ते को बेचना क्यों चाहते हैं...?"

संता ने तपाक से जवाब दिया, "साला, अव्वल नंबर का झूठा है... यह कभी अमेरिका गया ही नहीं..."

Tuesday, October 26, 2010

शरारती सार्थक, और मिठाई की दुकान...

शरारती सार्थक मिठाई की दुकान पर पहुंचा, जहां काउंटर पर एक सुंदर युवती बैठी थी...

सार्थक ने जाकर उस लड़की से पूछा, "मैं आपको कैसा लग रहा हूं...?"

लड़की ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "बहुत प्यारे..."

सार्थक ने अगला सवाल दागा, "तो क्या आप मुझसे शादी करना पसंद करेंगी...?"

लड़की ने सार्थक की मासूमियत से खुश होते हुए फिर मुस्कुराहट के साथ जवाब दिया, "ज़रूर करूंगी..."

सार्थक ने तपाक से कहा, "तो क्या आप अपने होने वाले पति को मिठाई नहीं खिलाएंगी...?"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...