भारत की लगातार बढ़ती समस्याओं से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई...
बैठक शुरू होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष से सुझाव आने लगे...
"ऐसा कर दो..." "वैसा कर दो..." "फलाना कर दो..." "ढिकाना कर दो..."
अचानक लालू प्रसाद यादव ने उठकर कहा, "एक हल है... अमेरिका पर हमला बोल दो..."
सभी चौंके...
लालू जी से पूछा गया, "उससे समस्याएं कैसे हल हो जाएंगी, लालू जी...?"
लालू जी मुस्कुराए और बोले, "लड़ाई में अमेरिका जीत जाएगा, और हमारी सारी समस्याएं उसकी हो जाएंगी... फिर वह जाने और उसका काम जाने..."
आश्चर्यजनक रूप से सभी ने कोई अन्य सुझाव न होने के चलते सहमति प्रकट कर दी...
बैठक खत्म हुई मानकर जब सब उठने लगे तो अचानक प्रधानमंत्री बोले, "लेकिन अगर हम जीत गए तो...?"
चुटकुला ऐसी संज्ञा है, जिससे कोई भी अपरिचित नहीं... हंसने-हंसाने के लिए दुनिया के हर कोने में इसका प्रयोग होता है... खुश रहना चाहता हूं, खुश रहना जानता हूं, सो, चुटकुले लिखने-पढ़ने और सुनने-सुनाने का शौकीन हूं... कुछ चुनिंदा चुटकुले, या हंसगुल्ले, आप लोगों के सामने हैं... सर्वलोकप्रिय श्रेणियों 'संता-बंता', 'नॉनवेज चुटकुले', 'पति-पत्नी' के अलावा कुछ बेहतरीन हास्य कविताएं और मेरी अपनी श्रेणी 'शरारती सार्थक' भी पढ़िए, और खुद को गुदगुदाइए...
Showing posts with label भारत की समस्याएं. Show all posts
Showing posts with label भारत की समस्याएं. Show all posts
Friday, December 18, 2009
भारत की समस्याएं, और सर्वदलीय बैठक...
कीवर्ड अथवा लेबल
Jokes,
Vivek Rastogi,
चुटकुले,
भारत की समस्याएं,
राजनीति,
विवेक रस्तोगी
Subscribe to:
Posts (Atom)