Showing posts with label अभिनेत्री. Show all posts
Showing posts with label अभिनेत्री. Show all posts

Thursday, December 16, 2010

वर्ष 2050 ईस्वी के समाचारपत्रों की कुछ सुर्खियां... (Headlines of a few newspapers in the year 2050 AD...)

  • 'धूम-22' में दिखेंगे रजनीकांत...
  • रोहित शेट्टी की 'गोलमाल-25' रिलीज़ के लिए तैयार...
  • मैं अगला वर्ल्डकप खेलना चाहता हूं : सचिन तेंदुलकर
  • शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी दिखे करीना की आठवीं शादी में...
  • पेट्रोल के दामों में 14 रुपये की बढ़ोतरी, अब 984 रुपये प्रति लिटर मिलेगा...
  • स्वर्गीय बॉलीवुड दिग्गज आमिर खान की पोती बनेंगी हॉट शहरी लड़की, बिग बी की नायिका के तौर पर दिखेंगी 'चीनी खत्म' में...
  • सोनी एन्टरटेनमेंट चैनल पर सीआईडी की 10,00,000 कड़ियां पूरी...
  • नोकिया ने अपना नया मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसमें 7G की सुविधा है, एक साथ 20 सिमकार्ड लगाए जा सकते हैं, इसकी मेमोरी 5-टीबी है (जिसे 10-टीबी तक बढ़ाया जा सकता है), 88.8 मेगापिक्सेल कैमरा है, टीवी, फ्रिज, फूड प्रोसेसर और वाशिंग मशीन भी...
The same joke in English... 

Headlines of a few newspapers in the year 2050 AD...
  • Rajinikanth to star in 'Dhoom-22'...
  • Rohit Shetty is all set to release 'Golmaal-25'...
  • I want to play the next World Cup: Sachin Tendulkar
  • Shahid Kapoor and Saif attend Kareena's eighth wedding...
  • Petrol prices hiked by Rs 14 per litre, will now cost Rs 984 per liter...
  • Late Bollywood legend Aamir Khan's grand-daughter to play a hot urban girl opposite BigB in a sensual love story titled 'Cheeni Khatam'...
  • CID on Sony Entertainment Television completes 10,00,000 episodes...
  • Nokia launches it's new phone with facilities like 7G, can accomodate 20 sim cards, 5-TB in-built memory (expandable to 10-TB), 88.8 megapixel camera, TV, Refrigerator, Food Processor, and Washing Machine...

Thursday, December 31, 2009

मुझसे शादी करोगी...?

एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री 25वें माले पर अपने आवास की बाल्कनी में खड़ी शहर को निहार रही थी...

अचानक वह संतुलन खो बैठी और नीचे गिरने लगी...

गिरते-गिरते 20वें माले की रेलिंग पर खड़े एक नौजवान ने उसे लपक लिया, और अपनी बांहों में जकड़कर पूछा, "मुझसे शादी करोगी...?"

अभिनेत्री ने नफरत से जवाब दिया, "कभी नहीं..."

नौजवान ने तुरंत कहा, "तो फिर मरो...", और उसे छोड़ दिया... और वह फिर नीचे गिरने लगी...

इस बार 15वें माले पर खड़े एक अधेड़ ने हाथ बढ़ाकर अभिनेत्री को थाम लिया, और पूछा, "मेरी प्रेमिका बनोगी...?"

अभिनेत्री ने इस बार भी कहा, "हर्गिज़ नहीं..."

उसका इतना कहना था कि इस आदमी ने भी उसे छोड़ दिया...

अभिनेत्री को अब मौत साक्षात नज़र आने लगी, और वह ईश्वर से सिर्फ एक और मौका देने की प्रार्थना करने लगी...

तभी 10वें माले पर खड़े एक बुजुर्ग ने उसका हाथ पकड़ लिया...

वह व्यक्ति कुछ कहता, इससे पहले ही घबराई हुई अभिनेत्री बोलने लगी, "मैं तुमसे शादी कर लूंगी... मैं तुम्हारी प्रेमिका भी बनूंगी... मैं तुम्हारी रखैल तक बनने के लिए तैयार हूं..."

आदमी ने अभिनेत्री की बातें सुनीं, और नफरत भरे स्वर में बोला, "बदचलन औरत...", और उसका हाथ छोड़ दिया...

Thursday, November 19, 2009

फिल्म हीरोइन की डायरी

एक फिल्म हीरोइन की निजी डायरी के अंश...

18 अक्टूबर : आज मैं पहली बार समुद्र यात्रा पर निकली... डर लग रहा था...

19 अक्टूबर : आज मैं हिम्मत करके पहली बार डेक तक गई, बहुत मज़ा आया...

20 अक्टूबर : आज जहाज़ के कप्तान ने मुझे कॉफी पिलाई और पूरा जहाज़ घुमाया...

21 अक्टूबर : आज कप्तान ने मुझे रात को अपने कमरे में आने का न्योता दिया, मैंने इन्कार कर दिया तो उसने पूरे जहाज़ को डुबो देने की धमकी दी...

22 अक्टूबर : आज मैंने 1500 लोगों की जान बचा ली...

Wednesday, November 18, 2009

नीच फिल्म निर्माता...

एक नवोदित फिल्म अभिनेत्री एक फिल्म निर्माता द्वारा उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची...

उसने रोते-रोते पुलिस इंस्पेक्टर को बताया - निर्माता 'ए' बहुत नीच है... कल रात उसने मुझे अपने घर बुलाया और मेरा शारीरिक शोषण किया...

पुलिस इंस्पेक्टर ने बीच में ही टोका - आपने उसी वक्त शोर क्यों नहीं मचाया...?

अभिनेत्री ने सुबकते हुए कहा - उस वक्त मुझे नहीं पता था कि वह इतना नीच आदमी है...

पुलिस इंस्पेक्टर ने फिर पूछा - फिर आपको यह जानकारी कब मिली...?

अभिनेत्री ने मासूमियत से जवाब दिया - यह तो मुझे तब पता चला, जब सुबह उसने बिना कोई साइनिंग अमाउंट दिए मुझे चलता कर दिया...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...