Showing posts with label फिल्म. Show all posts
Showing posts with label फिल्म. Show all posts

Friday, September 09, 2011

बॉलीवुड गीत, बीमारियां, और डॉक्टरी सलाह...

  • जिया जले, जान जले, रातभर धुआं चले... (बुखार है, भाई, पैरासिटामोल खा ले...)
  • तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही... (दिल का दौरा पड़ रहा है, तुरंत अस्पताल जा...)
  • जुदा होके भी तू मुझमें कहीं बाकी है... (अबे, कब्ज़ के मरीज़, ईसबगोल ले गर्म दूध के साथ...)
  • बीड़ी जलाइले, जिगर से पिया, जिगर मा बड़ी आग है... (भाई मेरे, एसिडिटी हुई है तुझे, ईनो पी ले, या डायजीन ले...)
  • तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं... (मोतियाबिन्द उतर आया है... ऑपरेशन करवा ले...)
  • तुझे याद न मेरी आए, किसी से अब क्या कहना... (अल्ज़ाइमर्स हुआ है, सलीके के डॉक्टर को तुरंत दिखा...)
  • मन डोले, मेरा तन डोले... (वर्टिगो की शिकायत है तुझे, ग्राउंड फ्लोर का मकान ले ले...)

Thursday, December 16, 2010

वर्ष 2050 ईस्वी के समाचारपत्रों की कुछ सुर्खियां... (Headlines of a few newspapers in the year 2050 AD...)

  • 'धूम-22' में दिखेंगे रजनीकांत...
  • रोहित शेट्टी की 'गोलमाल-25' रिलीज़ के लिए तैयार...
  • मैं अगला वर्ल्डकप खेलना चाहता हूं : सचिन तेंदुलकर
  • शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी दिखे करीना की आठवीं शादी में...
  • पेट्रोल के दामों में 14 रुपये की बढ़ोतरी, अब 984 रुपये प्रति लिटर मिलेगा...
  • स्वर्गीय बॉलीवुड दिग्गज आमिर खान की पोती बनेंगी हॉट शहरी लड़की, बिग बी की नायिका के तौर पर दिखेंगी 'चीनी खत्म' में...
  • सोनी एन्टरटेनमेंट चैनल पर सीआईडी की 10,00,000 कड़ियां पूरी...
  • नोकिया ने अपना नया मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसमें 7G की सुविधा है, एक साथ 20 सिमकार्ड लगाए जा सकते हैं, इसकी मेमोरी 5-टीबी है (जिसे 10-टीबी तक बढ़ाया जा सकता है), 88.8 मेगापिक्सेल कैमरा है, टीवी, फ्रिज, फूड प्रोसेसर और वाशिंग मशीन भी...
The same joke in English... 

Headlines of a few newspapers in the year 2050 AD...
  • Rajinikanth to star in 'Dhoom-22'...
  • Rohit Shetty is all set to release 'Golmaal-25'...
  • I want to play the next World Cup: Sachin Tendulkar
  • Shahid Kapoor and Saif attend Kareena's eighth wedding...
  • Petrol prices hiked by Rs 14 per litre, will now cost Rs 984 per liter...
  • Late Bollywood legend Aamir Khan's grand-daughter to play a hot urban girl opposite BigB in a sensual love story titled 'Cheeni Khatam'...
  • CID on Sony Entertainment Television completes 10,00,000 episodes...
  • Nokia launches it's new phone with facilities like 7G, can accomodate 20 sim cards, 5-TB in-built memory (expandable to 10-TB), 88.8 megapixel camera, TV, Refrigerator, Food Processor, and Washing Machine...

Thursday, November 19, 2009

फिल्म हीरोइन की डायरी

एक फिल्म हीरोइन की निजी डायरी के अंश...

18 अक्टूबर : आज मैं पहली बार समुद्र यात्रा पर निकली... डर लग रहा था...

19 अक्टूबर : आज मैं हिम्मत करके पहली बार डेक तक गई, बहुत मज़ा आया...

20 अक्टूबर : आज जहाज़ के कप्तान ने मुझे कॉफी पिलाई और पूरा जहाज़ घुमाया...

21 अक्टूबर : आज कप्तान ने मुझे रात को अपने कमरे में आने का न्योता दिया, मैंने इन्कार कर दिया तो उसने पूरे जहाज़ को डुबो देने की धमकी दी...

22 अक्टूबर : आज मैंने 1500 लोगों की जान बचा ली...

Wednesday, November 18, 2009

आधुनिक गब्बर-कालिया संवाद...

गब्बर : कितने आदमी थे...?

कालिया : सरदार, दो...

गब्बर : मुझे गिनती नहीं आती, बेवकूफ... दो कितने होते हैं...

कालिया : सरदार, एक के बाद दो आता है...

गब्बर : और दो से पहले क्या आता है...?

कालिया : सरदार, दो से पहले एक आता है...

गब्बर : तो फिर दोनों के बीच में क्या आता है...?

कालिया : सरदार, दोनों के बीच में कुछ नहीं आता...

गब्बर : जब दोनों के बीच में कुछ नहीं है, तो दोनों एक साथ क्यों नहीं आते...?

कालिया : सरदार, एक के बाद ही दो आ सकता है, क्योंकि दो, एक से बड़ा होता है...

गब्बर : ओह, दो बड़ा होता है... अच्छा, दो, एक से कितना बड़ा होता है...?

कालिया : सरदार, दो, एक से एक बड़ा होता है...

गब्बर : अगर दो, एक से एक बड़ा होता है, तो एक, एक से कितना बड़ा होता है...?

कालिया : सरदार, मैंने आपका नमक खाया है, आज गोली भी मार दो...

नीच फिल्म निर्माता...

एक नवोदित फिल्म अभिनेत्री एक फिल्म निर्माता द्वारा उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची...

उसने रोते-रोते पुलिस इंस्पेक्टर को बताया - निर्माता 'ए' बहुत नीच है... कल रात उसने मुझे अपने घर बुलाया और मेरा शारीरिक शोषण किया...

पुलिस इंस्पेक्टर ने बीच में ही टोका - आपने उसी वक्त शोर क्यों नहीं मचाया...?

अभिनेत्री ने सुबकते हुए कहा - उस वक्त मुझे नहीं पता था कि वह इतना नीच आदमी है...

पुलिस इंस्पेक्टर ने फिर पूछा - फिर आपको यह जानकारी कब मिली...?

अभिनेत्री ने मासूमियत से जवाब दिया - यह तो मुझे तब पता चला, जब सुबह उसने बिना कोई साइनिंग अमाउंट दिए मुझे चलता कर दिया...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...