संता सिंह ने भोजन के लिए मेज पर बैठते ही पत्नी से पूछा, "भाग्यवान... यह जो सब्जी तुमने बनाई है, उसका नाम क्या है...?"
पत्नी ने पूछा, "खाकर देखिए न... नाम क्यों पूछ रहे हो...?"
संता ने तपाक से जवाब दिया, "अस्पताल में मुझसे भी तो पूछा जाएगा कि मैंने क्या खाया था..."
चुटकुला ऐसी संज्ञा है, जिससे कोई भी अपरिचित नहीं... हंसने-हंसाने के लिए दुनिया के हर कोने में इसका प्रयोग होता है... खुश रहना चाहता हूं, खुश रहना जानता हूं, सो, चुटकुले लिखने-पढ़ने और सुनने-सुनाने का शौकीन हूं... कुछ चुनिंदा चुटकुले, या हंसगुल्ले, आप लोगों के सामने हैं... सर्वलोकप्रिय श्रेणियों 'संता-बंता', 'नॉनवेज चुटकुले', 'पति-पत्नी' के अलावा कुछ बेहतरीन हास्य कविताएं और मेरी अपनी श्रेणी 'शरारती सार्थक' भी पढ़िए, और खुद को गुदगुदाइए...
Showing posts with label अस्पताल. Show all posts
Showing posts with label अस्पताल. Show all posts
Wednesday, July 14, 2010
भोजन की मेज पर संता सिंह...
कीवर्ड अथवा लेबल
Jokes,
Vivek Rastogi,
अस्पताल,
चुटकुले,
पति-पत्नी,
भोजन,
विवेक रस्तोगी,
संता-बंता
Tuesday, March 30, 2010
वृद्ध महिला और जूनियर डॉक्टर...
एक बेहद वृद्ध महिला अस्पताल पहुंचीं, जहां एक युवा डॉक्टर उन्हें केबिन में ले गया...
कुछ ही पल बाद वृद्धा ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती हुई केबिन से बाहर भागीं, जहां एक सीनियर डॉक्टर ने उन्हें रोककर वजह पूछी...
सारी बात जान लेने के बाद सीनियर डॉक्टर युवा डॉक्टर के केबिन में गया, और उसे डांटते हुए बोला, "तुम्हारा दिमाग ठीक है या नहीं...? 75 साल की महिला को तुमने कह दिया कि वह मां बनने वाली है..."
जूनियर डॉक्टर ने तपाक से जवाब दिया, "माफी चाहता हूं, सर... लेकिन उनकी हिचकी रोकने का दूसरा कोई तरीका नहीं था..."
कुछ ही पल बाद वृद्धा ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती हुई केबिन से बाहर भागीं, जहां एक सीनियर डॉक्टर ने उन्हें रोककर वजह पूछी...
सारी बात जान लेने के बाद सीनियर डॉक्टर युवा डॉक्टर के केबिन में गया, और उसे डांटते हुए बोला, "तुम्हारा दिमाग ठीक है या नहीं...? 75 साल की महिला को तुमने कह दिया कि वह मां बनने वाली है..."
जूनियर डॉक्टर ने तपाक से जवाब दिया, "माफी चाहता हूं, सर... लेकिन उनकी हिचकी रोकने का दूसरा कोई तरीका नहीं था..."
कीवर्ड अथवा लेबल
Jokes,
Vivek Rastogi,
अस्पताल,
चुटकुले,
डॉक्टर,
डॉक्टर-मरीज,
विवेक रस्तोगी,
हिचकी
Subscribe to:
Posts (Atom)