Showing posts with label डॉक्टर. Show all posts
Showing posts with label डॉक्टर. Show all posts

Monday, September 26, 2011

इन्सान, भगवान, डॉक्टर, और नाराज़गी...

इन्सान को कभी भी डॉक्टर और भगवान को नाराज़ नहीं करना चाहिए...

क्योंकि अगर भगवान नाराज़ हो गए, तो इन्सान डॉक्टर के पास पहुंच जाता है...

...और अगर डॉक्टर नाराज़ हो गए, तो इन्सान भगवान के पास पहुंच जाता है...

Tuesday, March 30, 2010

वृद्ध महिला और जूनियर डॉक्टर...

एक बेहद वृद्ध महिला अस्पताल पहुंचीं, जहां एक युवा डॉक्टर उन्हें केबिन में ले गया...

कुछ ही पल बाद वृद्धा ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती हुई केबिन से बाहर भागीं, जहां एक सीनियर डॉक्टर ने उन्हें रोककर वजह पूछी...

सारी बात जान लेने के बाद सीनियर डॉक्टर युवा डॉक्टर के केबिन में गया, और उसे डांटते हुए बोला, "तुम्हारा दिमाग ठीक है या नहीं...? 75 साल की महिला को तुमने कह दिया कि वह मां बनने वाली है..."

जूनियर डॉक्टर ने तपाक से जवाब दिया, "माफी चाहता हूं, सर... लेकिन उनकी हिचकी रोकने का दूसरा कोई तरीका नहीं था..."

Tuesday, December 08, 2009

पहली भेंट...

नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के थोड़ी ही देर बाद मरीज मर गया...

डॉक्टर ने दीवार पर टंगी काली मां की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से कहा, "हे मां, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...