Showing posts with label बार. Show all posts
Showing posts with label बार. Show all posts

Tuesday, January 05, 2010

'गे' निकले संता के भाई...

उदास संता सिंह ने बार में पहुंचते ही बारटेंडर से कहा, "मुझे एक बोतल व्हिस्की दो..."

बारटेंडर ने हैरानी से उसे देखा, लेकिन बोतल दे दी...

संता ने पर्स निकाला, बारटेंडर को बिल के पैसे दिए, बोतल उठाई, और एक सांस में खाली कर दी...

अब बारटेंडर से बिल्कुल नहीं रहा गया, और वह संता के पास जाकर बोला, "लगता है, आपका दिन बहुत खराब गुज़रा है... क्या हुआ, सर...?"

संता ने रुआंसी आवाज़ में कहा, "मुझे आज ही पता चला है कि मेरा बड़ा भाई 'गे' है..."

बारटेंडर ने सहानुभूति जताते हुए 'ओह' कहा, और अपनी जगह जाकर बैठ गया...

अगले दिन संता उसी तरह बार में पहुंचा, और बोला, "मुझे एक बोतल व्हिस्की दो..."

बारटेंडर ने फिर उसे बोतल दे दी, संता ने पर्स निकाला, बिल के पैसे दिए, बोतल उठाई, और एक सांस में खाली कर दी...

अब बारटेंडर फिर बोला, "आज क्या हुआ, सर...?"

संता ने जवाब दिया, "आज मुझे यह पता चला कि मेरा छोटा भाई भी 'गे' है..."

बारटेंडर ने फिर सहानुभूतिपूर्ण स्वर में 'ओह... वह भी' कहा, और अपनी जगह चुपचाप बैठ गया...

तीसरे दिन संता फिर बार में पहुंचा, और बोला, "मुझे एक बोतल व्हिस्की दो..."

इस बार बारटेंडर ने बोतल उसे देते ही बोला, "सर, मुझे आपसे पूरी सहानुभूति है... लेकिन क्या आपके परिवार में किसी को भी औरतें पसंद नहीं हैं...?"

संता ने तपाक से जवाब दिया, "वही तो आज पता चला... मेरी बीवी को..."

भारत के बार बेहतरीन हैं...

एक अंग्रेज़ पर्यटक, एक रूसी पर्यटक, और संता सिंह एक बार में बैठे मज़ा कर रहे थे...

अंग्रेज़ ने बताना शुरू किया, "हमारे मुल्क इंग्लैण्ड के बार बेहतरीन हैं, क्योंकि वहीं एक ड्रिंक खरीदने पर अगला ड्रिंक मुफ्त दिया जाता है..."

रूसी पर्यटक तुरंत बोला, "यह सिस्टम अच्छा है, लेकिन रूस के बार ही बेहतरीन है, क्योंकि वहां एक ड्रिंक खरीदने पर अगले दो ड्रिंक मुफ्त दिए जाते हैं..."

संता भी तपाक से बोला, "लेकिन भारतीय बारों से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता... वहां आप जाकर बैठो, एक के बाद एक ड्रिंक मुफ्त मिलते रहते हैं, और अंत में आपको सेक्स सेवाएं भी मुफ्त दी जाती हैं..."

अंग्रेज़ और रूसी भौंचक्के रह गए, और बोले, "सचमुच... क्या तुम्हारे साथ भी कभी ऐसा हुआ है...?"

संता ने तपाक से जवाब दिया, "मेरे साथ तो ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन मेरी बीवी के साथ हमेशा ही ऐसा होता है..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...