Showing posts with label मित्र. Show all posts
Showing posts with label मित्र. Show all posts

Thursday, August 19, 2010

शरारती सार्थक और राजा राम मोहन राय...

कक्षा में मैडम ने बच्चों से सवाल किया, "आप लोग राजा राम मोहन राय के बारे में क्या जानते हैं...?"

हमेशा की तरह शरारती सार्थक ने तुरंत हाथ खड़ा किया, और चूंकि पूरी कक्षा में सिर्फ सार्थक ही ने हाथ उठाया था, मैडम ने कहा, "हां सार्थक, बताओ..."

सार्थक ने जवाब दिया, "मैडम, इन चारों लोगों में बेहद गहरी दोस्ती थी, क्योंकि जहां भी लिखा जाता है, चारों का नाम एक साथ लिखा जाता है..."

Wednesday, August 11, 2010

सार्थक के जानी दोस्त...

एक रात मेरा बेटा शरारती सार्थक बहुत देर से घर आया...

मैं गुस्से में था, और आते ही पूछा, "कहां था, बदमाश...?"

सार्थक ने संक्षिप्त-सा उत्तर दिया, "दोस्त के घर था, पापा..."

मुझे लगा, वह झूठ बोल रहा है, सो, मैंने भी उसकी चोरी पकड़ने के लिए एक के बाद एक उसके 10 दोस्तों को फोन किया...

पांच ने कहा, "जी हां, यहीं था, अंकल..."

तीन ने कहा, "जी अंकल, बस, अभी-अभी निकला है..."

दो ने कहा, "जी अंकल, यहीं है, बात कराऊं क्या...?"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...