जनकल्याण कार्यालय में किसी प्रकार की सहायता पाने के लिए पहुंची एक महिला से वहां के एक कर्मचारी ने फॉर्म भरने के उद्देश्य से सवाल पूछने शुरू किए...
कर्मचारी ने पूछा, "आपके कितने बच्चे हैं...?"
महिला ने जवाब दिया, "दस..."
कर्मचारी ने अगला सवाल किया, "अच्छा... उनके नाम क्या हैं...?"
महिला ने कहा, "उनके नाम हैं - राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल और राहुल..."
कर्मचारी ने हैरान होकर पूछा, "आपका मतलब है कि उन सभी का एक ही नाम है...?"
महिला ने कहा, "हां, लेकिन आप हैरान क्यों हो रहे हैं...?"
कर्मचारी बोला, "दरअसल मैंने ऐसा कभी नहीं सुना... यह बहुत अजीब है... अगर वे सभी बाहर खेल रहे हों और आपको उन्हें अन्दर बुलाना हो तो आप क्या कहती हैं...?"
महिला ने बताया, "मैं कहती हूं 'राहुल चलो, अन्दर आ जाओ', और वे सब अन्दर आ जाते हैं..."
कर्मचारी ने फिर पूछा, "और अगर आपको उन्हें खाने के लिए बुलाना हो तो क्या कहती हैं...?"
महिला का जवाब था, "मैं कहती हूं 'राहुल चलो, खाना तैयार हो गया है' और वे सब खाना खाने आ जाते हैं..."
कर्मचारी ने एक सवाल और दागा, "लेकिन अगर आपको उनमें से किसी एक को ही बुलाना हो तो...?"
महिला ने तब भी बिल्कुल आराम से जवाब दिया, "ओह, यह तो बहुत आसान है... उस हालत में मैं 'राहुल' के साथ उसका जातिनाम (सरनेम) भी जोड़ देती हूं..."
चुटकुला ऐसी संज्ञा है, जिससे कोई भी अपरिचित नहीं... हंसने-हंसाने के लिए दुनिया के हर कोने में इसका प्रयोग होता है... खुश रहना चाहता हूं, खुश रहना जानता हूं, सो, चुटकुले लिखने-पढ़ने और सुनने-सुनाने का शौकीन हूं... कुछ चुनिंदा चुटकुले, या हंसगुल्ले, आप लोगों के सामने हैं... सर्वलोकप्रिय श्रेणियों 'संता-बंता', 'नॉनवेज चुटकुले', 'पति-पत्नी' के अलावा कुछ बेहतरीन हास्य कविताएं और मेरी अपनी श्रेणी 'शरारती सार्थक' भी पढ़िए, और खुद को गुदगुदाइए...
Showing posts with label राहुल. Show all posts
Showing posts with label राहुल. Show all posts
Wednesday, December 09, 2009
राहुल ही राहुल...
कीवर्ड अथवा लेबल
Jokes,
Vivek Rastogi,
चुटकुले,
नाम,
राहुल,
विवेक रस्तोगी,
सरनेम,
साक्षात्कार
Subscribe to:
Posts (Atom)