Showing posts with label साक्षात्कार. Show all posts
Showing posts with label साक्षात्कार. Show all posts

Thursday, August 23, 2012

आत्मविश्वास से भरी कर्मचारी और बॉस...

बॉस ने छंटनी अभियान के दौरान अपनी कर्मचारी को बुलाकर कहा, "आज आपका टेस्ट होने जा रहा है, जिसमें पास हुए बिना आप नौकरी पर बनी नहीं रह सकतीं..."

युवती ने तुरन्त विश्वासपूर्वक कहा, "सर, मैं तैयार हूं... आप जो पूछना चाहें, पूछ सकते हैं..."

बॉस ने सवाल किया, "यदि हवाईजहाज में सफर करते हुए आपको एक अटैची में 50 ईंट भरकर दी गई हों, और आप उनमें से एक ईंट नीचे धरती पर फेंक दें, तो अटैची में कितनी ईंटें बचेंगी...?"

युवती ने मुस्कुराते हुए तपाक से जवाब दिया, "सर, 49 ईंटें..."

बॉस ने भी मुस्कुराकर कहा, "बिल्कुल ठीक... चलिए जंगल में चलते हैं... आप यह बताइए, किसी हाथी को फ्रिज में बंद करने के तीन चरण कौन-से हैं...?"

युवती ने भी हार नहीं मानी, और बोली, "सर, फ्रिज का दरवाजा खोलेंगे, हाथी को उठाकर फ्रिज में रखेंगे, और दरवाजा बंद कर देंगे..."

बॉस फिर मुस्कुराया, कहा, "शाबास... अब यह बताइए, किसी हिरण को फ्रिज में बंद करने के चार चरण कौन-से हैं...?"

युवती ने इस बार भी तपाक से कहा, "सर, फ्रिज का दरवाजा खोलेंगे, हाथी को उठाकर बाहर निकालेंगे, हिरण को उठाकर फ्रिज में रखेंगे, और दरवाजा बंद कर देंगे..."

बॉस ने फिर सवाल पलट दिया, इस बार बोला, "बताइए, जंगल के राजा शेर का जन्मदिन मनाया जा रहा है, और एक के सिवा जंगल के सारे जानवर और परिन्दे वहां मौजूद हैं... बताइए, ऐसा क्यों...?"

युवती ने इस बार भी विचलित हुए बिना तपाक से कहा, "सर, आप भूल रहे हैं... हिरण फ्रिज में बंद है, इसलिए नहीं पहुंच पाया..."

बॉस ने फिर शाबासी दी, "अरे वाह... आप सचमुच होशियार हैं, मैडम... खैर, यह बताइए, हिरण के परिवार को शेर की जन्मदिन पार्टी के बीच में ही हिरण की तबीयत बिगड़ जाने की ख़बर मिलती है, लेकिन खतरनाक मगरमच्छों से भरी झील पार करके वह फ्रिज तक कैसे पहुंचेंगे...?"

युवती ने फिर कहा, "सर, बिल्कुल आराम से... दरअसल, इस वक्त झील खाली है, क्योंकि मगरमच्छ भी तो पार्टी में ही हैं..."

बॉस अब बोले, "अच्छा... अब सुनिए मैडम, हिरण के परिवार वालों ने झील पार की, उसे फ्रिज से निकाला, अस्पताल पहुंचाया, उसका इलाज हुआ, और वह ठीक होकर जश्न मनाता हुआ अस्पताल से बाहर निकला... लेकिन बाहर आते ही वह मर गया, क्यों...?"

युवती को कोई जवाब नहीं सूझा, और वह चुप रह गई...

अब बॉस ने अट्टहास किया, और बोला, "आपने हमारे बीच हो रही बातचीत को ध्यान से नहीं सुना शायद... दरअसल, हिरण की मौत सिर पर ईंट गिरने से हुई, जो आपने शुरू में हवाईजहाज से नीचे फेंकी थी..."

इस कथा से हमें यह शिक्षा मिलती है कि यदि बॉस ने ठान ली हो तो आपकी 'लेकर' रहता है...

Thursday, March 10, 2011

संता सिंह के अठारह बच्चे...

इंटरव्यू के दौरान संता सिंह से सवाल किया गया, "कितने बच्चे हैं तुम्हारे...?" 

जवाब मिला, "जी, अठारह..." 

इंटरव्यू लेने वाला हैरान होकर बोला, "इतने सारे बच्चे...?" 

संता ने कहा, "हां, मैं अपना वादा कभी नहीं तोड़ता..." 

इंटरव्यू लेने वाला फिर हैरान, बोला, "क्या मतलब..." 

संता ने तपाक से जवाब दिया, "हां, मैंने शादी के वक्त अपने ससुर से वादा किया था कि उनकी बेटी को कभी खाली पेट नहीं रखूंगा..."

Wednesday, December 09, 2009

राहुल ही राहुल...

जनकल्याण कार्यालय में किसी प्रकार की सहायता पाने के लिए पहुंची एक महिला से वहां के एक कर्मचारी ने फॉर्म भरने के उद्देश्य से सवाल पूछने शुरू किए...

कर्मचारी ने पूछा, "आपके कितने बच्चे हैं...?"

महिला ने जवाब दिया, "दस..."

कर्मचारी ने अगला सवाल किया, "अच्छा... उनके नाम क्या हैं...?"

महिला ने कहा, "उनके नाम हैं - राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल, राहुल और राहुल..."

कर्मचारी ने हैरान होकर पूछा, "आपका मतलब है कि उन सभी का एक ही नाम है...?"

महिला ने कहा, "हां, लेकिन आप हैरान क्यों हो रहे हैं...?"

कर्मचारी बोला, "दरअसल मैंने ऐसा कभी नहीं सुना... यह बहुत अजीब है... अगर वे सभी बाहर खेल रहे हों और आपको उन्हें अन्दर बुलाना हो तो आप क्या कहती हैं...?"

महिला ने बताया, "मैं कहती हूं 'राहुल चलो, अन्दर आ जाओ', और वे सब अन्दर आ जाते हैं..."

कर्मचारी ने फिर पूछा, "और अगर आपको उन्हें खाने के लिए बुलाना हो तो क्या कहती हैं...?"

महिला का जवाब था, "मैं कहती हूं 'राहुल चलो, खाना तैयार हो गया है' और वे सब खाना खाने आ जाते हैं..."

कर्मचारी ने एक सवाल और दागा, "लेकिन अगर आपको उनमें से किसी एक को ही बुलाना हो तो...?"

महिला ने तब भी बिल्कुल आराम से जवाब दिया, "ओह, यह तो बहुत आसान है... उस हालत में मैं 'राहुल' के साथ उसका जातिनाम (सरनेम) भी जोड़ देती हूं..."

Wednesday, December 02, 2009

कांटे का सेल्समैन...

एक लड़का एक बहुत बड़े डिपार्टमेंट स्टोर में सेल्समैन की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया, लेकिन मैनेजर ने उसे अंग्रेज़ी नहीं आने की वजह से रिजेक्ट कर दिया...

लड़के को खुद पर बहुत भरोसा था, सो, वह मैनेजर से बोला, "सर, आप मुझे एक महीने के लिए ट्रायल पर रख लीजिए... यदि मैं अंग्रेजी बोलने वालों से ज़्यादा बिक्री न कर पाऊं, तो मुझे तनख्वाह मत दीजिएगा, और निकाल दीजिएगा..."

मैनेजर को उसकी बात जंची, और उसे नौकरी पर रख लिया गया...

फिर क्या था...

अगले ही दिन से स्टोर की बिक्री दिन-दूनी-रात-चौगुनी बढ़ने लगी...

एक ही सप्ताह में बात स्टोर के मालिक तक पहुंची, तो वह खुद को रोक न सका, और इस चमत्कारी सेल्समैन को देखने चला आया...

वहां पहुंचकर उसने देखा कि लड़का एक ग्राहक को मछली पकड़ने का कांटा बेच रहा था...

मालिक थोड़ी दूर पर खड़ा होकर चुपचाप देखने लगा...

ग्राहक ने कांटा खरीदने की हामी भर दी, तो लड़के ने तपाक से कहा, "सर, इतने महंगे जूते पहनकर मछली पकड़ने जाएंगे तो ये खराब हो जाएंगे... एक काम कीजिए, एक जोड़ी सस्ते जूते भी खरीद लीजिए..."

ग्राहक ने जूते भी खरीद लिए, तो लड़का बोला, "तालाब के किनारे आपको धूप में बैठना पड़ेगा... एक टोपी, और छतरी भी ले लीजिए..."

ग्राहक ने टोपी भी खरीद ली, तो लड़का बोला, "मछली पकड़ने में भगवान जाने आपको कितना समय लग जाए, कुछ खाने-पीने का सामान भी साथ ले जाएंगे तो बेहतर होगा..."

ग्राहक ने बिस्कुट, नमकीन, और पानी की बोतलें भी खरीद लीं...

अब लड़का बोला, "मछली पकड़ लेंगे तो घर कैसे लाएंगे... एक टोकरी भी तो लीजिए, सर..."

ग्राहक ने टोकरी भी खरीद ली, और हज़ारों रुपये का बिल देकर चला गया...

मालिक यह सब देखकर बहुत खुश हुआ, और लड़के को अपने पास बुलाकर बोला, "यार, तुम तो कमाल के आदमी हो... जो आदमी केवल 500 रुपये का मछली पकड़ने का कांटा खरीदने आया था, उसे तुमने 5000 रुपये से भी ज़्यादा का सामान बेच डाला..."

लड़के ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "कांटा खरीदने नहीं, सर, वह आदमी तो अपनी पत्नी के लिए सैनेटरी नैपकिन खरीदने आया था, सो, मैंने ही उसे कहा, अब चार दिन तू घर में बैठा-बैठा क्या करेगा, मछली पकड़ने चला जा..."

Thursday, November 19, 2009

इंटरव्यू और मज़ाक...

एक युवक क्लर्क की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया...

इंटरव्यू की समाप्ति पर साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा, "आप कितने वेतन की अपेक्षा रखते हैं...?"

युवक ने जवाब दिया, "यही कोई चार लाख रुपये सालाना..."

साक्षात्कारकर्ता ने तपाक से फिर पूछा, "अच्छा... यह बताइए, अगर आपको आठ लाख रुपये सालाना वेतन, चार लाख रुपये सालाना के भत्ते, एक बंगला, आने-जाने के लिए ड्राइवर सहित एक कार दी जाए तो क्या आप यह नौकरी कबूल करेंगे..."

युवक (हैरान होकर) बोला, "वाह, क्या बात है... आप मजाक क्यों कर रहे हैं, सर...?

साक्षात्कारकर्ता ने जवाब दिया, "शुरू किसने किया था...?"

रेलवे लाइन्समैन की नौकरी

संता सिंह रेलवे में लाइन्समैन की नौकरी के लिए इन्टरव्यू देने गया...

उससे पूछा गया, मान लो, तुम्हें पता चलता है कि तुम्हारे ट्रैक पर दो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से आ रही हैं और उनमें टक्कर होने वाली है तो तुम क्या करोगे...?

संता: मैं किसी एक ट्रेन को दूसरी लाइन पर स्विच कर दूंगा...

इन्टरव्यू लेने वाला : अगर लीवर काम नहीं कर रहा हो तो...?

संता : मैं हाथ से लीवर को खींचने की कोशिश करूंगा...

इन्टरव्यू लेने वाला : अगर वह तरीका भी काम नहीं आया तो...?

संता: मैं दोनों तरफ़ के स्टेशन मास्टरों को खबर करूंगा...

इन्टरव्यू लेने वाला : अगर फोन भी काम नहीं कर रहा हो तो...?

संता: मैं लाल कपड़ा लेकर ट्रैक पर खड़ा हो जाऊंगा...

इन्टरव्यू लेने वाला : अगर उस समय कोई लाल कपड़ा नहीं मिला तो...?

संता: फिर मैं अपनी बीबी प्रीतो को बुलाऊंगा...

इन्टरव्यू लेने वाला : क्यों, क्या वह इन्जीनियर है...?

संता: नहीं, उसने कभी रेलगाड़ियों की टक्कर नहीं देखी...

निरीक्षण क्षमता

पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिये साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाते हुए साक्षात्कारकर्ता ने कहा, एक पुलिस वाले में निरीक्षण करने की शक्ति का होना बहुत आवश्यक है... इस चित्र को ध्यान से देखो और बताओ कि इसमें तुम्हें क्या खास बात दिखाई देती है...?

पहले आवेदक ने कहा, इस आदमी के सिर्फ एक कान है...

साक्षात्कारकर्ता ने असंतुष्टि का भाव प्रदर्शित करते हुए कहा, तुम जा सकते हो...

दूसरा आवेदक आया और उसने भी वही जवाब दिया, यह एक कान वाला आदमी है...

साक्षात्कारकर्ता चिल्लाया, बाहर निकल जाओ...

अब तीसरे आवेदक की बारी थी...

पहले दो आवेदकों ने उसे बताया कि साक्षात्कारकर्ता को यह सुनना पसंद नहीं कि तस्वीर में जो आदमी है, उसका एक ही कान है...

यह जानकारी लेकर तीसरा आवेदक साक्षात्कार कक्ष में प्रवेश कर गया...

वही सवाल पूछे जाने पर उसने पहले थोड़ी देर तक तस्वीर को घूरा फिर बोला, यह आदमी कॉन्टेक्ट लेंस पहनता है...

साक्षात्कारकर्ता इस नए निरीक्षण से प्रभावित हुआ...

वह बोला, शाबाश, लेकिन मुझे बताओ कि तुमने यह जाना कैसे...?

आवेदक ने जवाब दिया, चूंकि इस आदमी का एक ही कान है, इसलिए वह चश्मा तो पहन ही नहीं सकता…

सरकारी एकाउन्टेन्ट...

एक सरकारी कार्यालय में एकाउन्टेन्ट के पद के लिए एक उम्मीदवार का इंटरव्यू लिया जा रहा था...

परीक्षक ने पूछा : दो और दो कितने होते हैं...?

सवाल सुनकर उम्मीदवार उठा और आहिस्ते से कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर झांका... फिर उसने झुककर मेज के नीचे झांका... कहीं कोई न था...

फिर वह सारे खिड़की-दरवाजे बन्द कर परीक्षक के कान में फुसफुसाया : कितने होते हैं, इसको मारिए गोली... आप बताइए सर, आप कितने करवाना चाहते हैं...?

उसे बिना और कोई सवाल पूछे नौकरी पर रख लिया गया...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...