Showing posts with label खूबसूरत लड़की. Show all posts
Showing posts with label खूबसूरत लड़की. Show all posts

Wednesday, August 10, 2011

शरारती सार्थक, बस स्टैण्ड, और खूबसूरत-सी लड़की...

शरारती सार्थक ने बस स्टैण्ड पर खड़ी एक खूबसूरत-सी लड़की को देखकर पूछा, "आपका नाम क्या है, मिस...?"

लड़की ने हिकारत-भरी नज़रों से सार्थक को घूरा, और बोली, "क्यों बताऊं...? मैं तो तुम्हें जानती तक नहीं हूं..."

सार्थक ने तपाक से कहा, "मत बताओ... फिर मैं कौन-सा तुम्हें अपनी फेरारी में बिठाकर डिस्को ले जाने वाला हूं..."

अब लड़की ने तपाक से कहा, "मेरा नाम है निशा... बीकॉम फर्स्ट ईयर, दयाल सिंह कॉलेज... सुबह नौ से एक बजे तक कॉलेज में होती हूं... आती पापा के साथ हूं, जाते वक्त बिल्कुल अकेली होती हूं..."

Wednesday, May 18, 2011

तालाब में नहाना प्रतिबंधित है...

एक खूबसूरत और जवान लड़की तालाब के पास पहुंची, और अपने सारे कपड़े उतारकर पानी में छलांग लगाने ही वाली थी कि वहां एक गार्ड ने आकर कहा, "माफ कीजिए मैडम, लेकिन इस तालाब में नहाना प्रतिबंधित है..."

लड़की ने गुस्से में कहा, "लेकिन यह बात तुमने उस समय क्यों नहीं बताई, जब मैं कपड़े उतार रही थी...?"

गार्ड ने शराफत से जवाब दिया, "मैडम, वह प्रतिबंधित नहीं है..."

Thursday, April 28, 2011

आई ऑब्जेक्ट, माई लॉर्ड...

एक मुकदमे के दौरान एक बेहद खूबसूरत लड़की को गवाह के तौर पर बुलाया गया...

बचाव पक्ष के वकील ने लड़की से सवाल किया, "परसों रात तुम कहां थी...?"

लड़की ने सकुचाते हुए जवाब दिया, "मैं अपने एक मित्र के साथ डिनर करने कनॉट प्लेस गई थी, फिर हम लगभग 11 बजे डिस्को गए, और फिर लगभग दो बजे हम उसके घर चले गए..."

वकील साहब ने अगला सवाल दागा, "और कल रात...?"

लड़की ने पहले से भी अधिक सकुचाते हुए कहा, "कार्यक्रम बिल्कुल पिछली रात जैसा ही रहा, लेकिन कल रात मैं अपने दूसरे मित्र के साथ थी..."

वकील ने धीरे से तीसरा सवाल किया, "आज रात का तुम्हारा क्या कार्यक्रम है...?"

तभी सरकारी वकील अपनी सीट पर खड़े होकर चिल्लाया, "आई ऑब्जेक्ट, माई लॉर्ड... मैं गवाह से यह सवाल पहले ही कर चुका हूं..."

Thursday, December 09, 2010

शरारती सार्थक, डिस्को, डांस और खूबसूरत लड़की...

शरारती सार्थक अपने मित्रों के साथ एक डिस्को में गया, जहां उसे एक बेहद खूबसूरत लड़की अकेली बैठी दिखाई दी...

सार्थक मुस्कुराता हुआ लड़की के पास पहुंचा, और उसे डांस के लिए प्रपोज़ किया...

लड़की ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैं बच्चे के साथ डांस नहीं करती..."

सार्थक तपाक से बोला, "माफ कीजिएगा, मिस... मुझे नहीं पता था कि आप प्रेग्नेन्ट हैं..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...