Showing posts with label मस्त जोक्स. Show all posts
Showing posts with label मस्त जोक्स. Show all posts

Wednesday, March 26, 2014

Rajinikanth one-liners, once more on public demand - Part Eight...

  • Malaysian Airlines ultimately sent an SMS to Rajinikanth, "OK Rajinikanth... Enough is enough... You win, OK... Now please tell us where our plane is..."
  • Rajinikanth killed the Dead Sea...
  • Rajinikanth knows Victoria's secret...
  • Rajinikanth got small pox when he was a kid... As a result small pox is now eradicated...
  • If Rajinikanth's PC hangs... It's time for next Windows release...
  • Sun doesn't rise until Rajinikanth says 'Good morning'...
  • Rajinikanth was preparing for a spelling test, the rough sheet he used is known as Oxford Dictionary...
  • Rajinikanth once wrote a cheque... The bank bounced...
  • When Rajinikanth logs on to FaceBook.com, FaceBook updates its status message!!!
  • When God watched Rajinikanth's movie 'Robot', he said, "Oh my Rajinikanth!!!"

Wednesday, December 11, 2013

कवि महोदय, और आश्चर्यचकित शरारती सार्थक...

एक कवि सम्मेलन में काफी देर तक कवितापाठ करते रहे कवि महोदय के पास जाकर शरारती सार्थक ने कहा, "मान गए जनाब, आपने तो मुझे आश्चर्यचकित कर दिया..."

कवि महोदय प्रसन्न दिखने लगे, और बोले, "अच्छा... आश्चर्य किस बात का, बेटे... यही कि मैं ये कविताएं कैसे लिखता हूं...?"

शरारती सार्थक ने तपाक से कहा, "नहीं, नहीं... आश्चर्य इस बात का, कि आप ये कविताएं क्यों लिखते हैं...?"

Tuesday, October 08, 2013

जेल से भागा कैदी, और मियां-बीवी...

सेंट्रल जेल में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई, और उसी दौरान पिछले सात साल से बंद एक बेहद खतरनाक कैदी को भागने का मौका मिल गया...

कैदी बचता-बचाता एक बस्ती तक पहुंच गया, और चुपके से एक घर में घुसा, जहां एक जवान मियां-बीवी बिस्तर पर सोने की तैयारी कर रहे थे...

उन्हें देखते ही कैदी की आंखों में चमक आ गई, और वह चीखकर पति से बोला, "चल साले, बिस्तर से नीचे उतर..."

पति डर के मारे तुरन्त नीचे उतर गया, और कैदी ने उसे कुर्सी से बांध दिया...

इसके बाद कैदी बिस्तर पर पहुंचा, पत्नी के हाथ-पांव बिस्तर से बांध दिए, और नीचे झुककर उसकी गरदन को चूमा...

फिर वह बिस्तर से उठा, और सीधा गुसलखाने की तरफ चला गया...

यह सब देखकर पति ने घबराई-सी आवाज़ में पत्नी से कहा, "सुनो, मुझे यह आदमी बहुत खतरनाक लग रहा है, और लगता है कि यह कई सालों से जेल में बंद था, इसलिए मेरा अंदाज़ा है, इसने कई सालों से सेक्स नहीं किया है और तुम्हें देखकर इसके अरमान जाग गए हैं... मैंने देखा, इसने तुम्हारी गरदन को किस तरह चूमा था, सो, मुझे लगता है, यह तुम्हें छोड़ेगा नहीं... लेकिन तुम कतई मत घबराना, मैं तुम्हें हमेशा प्यार करता रहूंगा... बस, तुम इसको संतुष्ट करके भेज दो, वरना अगर इसे गुस्सा आ गया, तो यह हम दोनों को मार डालेगा... हिम्मत मत हारना, मेरी जान, बस, इतना याद रखना, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं..."

बीवी ने तपाक से कहा, "आपको गलतफहमी हुई है, जी, वह मेरी गरदन नहीं चूम रहा था... वह तो मेरे कान में फुसफुसाकर यह बता रहा था कि वह गे (समलैंगिक) है, और उसे तुम बहुत क्यूट लगे... फिर उसने पूछा, घर में वैसलीन है क्या, तो मैंने उसे बताया कि वैसलीन बाथरूम में है... वह वही लेने गया है... हिम्मत मत हारना, मेरी जान, बस, इतना याद रखना, मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं..."

Thursday, October 03, 2013

गुप्ता जी की बेटी, ब्वॉयफ्रेंड, और बाइक की सवारी...

गुप्ता जी की बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन मिलाया और जवाब मिलते ही उत्तेजित आवाज़ में कहा, "तुम्हें पता है, आज मेरे पापा ने मुझे तुम्‍हारे साथ बाइक पर घूमते देख लिया था..."

ब्वॉयफ्रेंड ने चिंतित और डरी हुआ आवाज़ में सवाल किया, "तू ठीक तो है न... उन्होंने कुछ किया तो नहीं...?"

गुप्ता जी की बेटी ने कहा, "तुझे तो मालूम ही है, मेरे पापा कितने सख्त हैं... घर में घुसते ही बस की टिकट के लिए दिए पैसे वापस ले लिए मुझसे..."

Thursday, August 22, 2013

शरारती सार्थक, और "जिम्बा लम्बाडी बूमबाडा..."

अध्यापक ने कक्षा में सवाल किया, "अटेन्शन डेफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर क्या होता है...?"

शरारती सार्थक ने हाथ खड़ा कर दिया, और अध्यापक के इशारा करने पर खड़े होकर कहा, "जिम्बा लम्बाडी बूमबाडा..."

अध्यापक के चेहरे पर हैरानी के भाव आए, और उन्होंने कहा, "मैं कुछ समझा नहीं..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "Same here, dude... Same here..."

Tuesday, August 20, 2013

Golden rules for f***ing...

1. F***ing once a week is good for health, but is harmful if done everyday...

2. F***ing gives proper relaxation to mind and body...


3. F***ing refreshes you...


4. After F***ing, don't take heavy food, opt for liquids instead...


5. F***ing can even reduce your cholesterol level...

6. F***ing reduces weight for sure...
 

***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
***
So, by now, you must have understood that Fasting is good for health...

Hmmm... But I like the way your mind works though...

Courtesy: Vaibhav Rastogi

Friday, August 02, 2013

वाट लगा देता है शाब्दिक अनुवाद... (Translating, literally, will kill anything...)

A Firangi asked me if I can help him understand the literal meaning of this song...

"बलम पिचकारी, जो तूने मुझे मारी, तो सीधी-सादी छोरी शराबी हो गई...
जीन्स पहनके, जो तूने मारा ठुमका, तो लट्टू पड़ोसन की भाभी हो गई..."


I sheepishly answered, "Dear beloved, when you assaulted me with a stream of water from a liquid projectile launcher, an ostensibly normal and balanced female became alcoholic... When you wore denim and oscillated your pelvic girdle in one direction, the adjoining resident's sister-in-law began showing symptoms of an obsession-driven psychological disorder..."

Courtesy: Vaibhav Rastogi

Friday, July 12, 2013

नवविवाहित जोड़ा, दिल्ली में हनीमून, और कॉलगर्ल रिसेप्शनिस्ट...

छोटे शहर का नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए दिल्ली आया, और किसी सस्ते होटल में पहुंचे...

पत्नी लॉबी में सोफे पर बैठ गई, और पति कमरा बुक कराने के लिए रिसेप्शन काउंटर की ओर चल दिया...

कमरा बुक कराकर पति लौटा, और आते ही पत्नी से बोला, "जो लड़की बहुत ही झीने स्लीवलेस टॉप और छोटी-सी स्कर्ट पहनकर रिसेप्शन पर खड़ी है, वह कॉलगर्ल है..."

पत्नी ने कहा, "नहीं, नहीं, आपको शर्तिया गलतफहमी हुई है... यह तो उनका यूनिफॉर्म होता है..."

पति ने बहस शुरू कर दी, और आखिरकार दोनों में शर्त लग गई...

पति ने पत्नी से पर्दे के पीछे छिपने के लिए कहा, और रिसेप्शन पर फोन करके उस लड़की को कमरे में बुलाया...

लड़की तुरंत आ गई, तो पति ने कहा, "आज रात को मैं अकेला हूं, क्या रात मेरे साथ गुज़ारोगी...?"

लड़की ने तपाक से कहा, "2,000 रुपये लूंगी..."

पति ने जवाब दिया, "2,000 तो बहुत ज़्यादा हैं, मैं तो सिर्फ 200 रुपये दूंगा..."

लड़की गुस्साती हुई बोली, "साला, कड़का...", और लौट गई...

उसके जाने के बाद पत्नी ने पति की तारीफ की कि वह कितनी जल्दी असलियत भांप गया था...

पति बहुत खुश हुआ, और सारा दिन मस्ती करने के बाद शाम को दोनों खाना खाने होटल के रेस्टॉरेंट में गए...

अचानक वही रिसेप्शनिस्ट उनकी मेज पर पहुंची, और बोली, "देखा, 200 रुपये में तो ऐसी ही मिलती है..."

Tuesday, July 09, 2013

शरारती सार्थक, गर्लफ्रेंड, बेस्ट फ्रेंड, और डूबती नाव...

शरारती सार्थक के स्कूल में मनोविशेषज्ञ ने दौरा किया, और सभी बच्चों से बातचीत की...

सार्थक से बातचीत के दौरान मनोविशेषज्ञ ने सवाल किया, "बेटे, अगर तुम्हारी गर्लफ्रेंड और तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त एक ही नाव में बैठे हों, और अचानक नाव डूबने लगे, तो तुम पहले किसे बचाओगे...?"

सार्थक ने कहा, "मैं तो किसी को भी नहीं बचाऊंगा... दोनों को डूबने दूंगा..."

मनोविशेषज्ञ ने हैरानी से पूछा, "क्यों...?"

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "साले, दोनों एक साथ नाव में कर क्या रहे थे...?"

Wednesday, July 03, 2013

संता सिंह, और नदी किनारे घूमता शरारती सार्थक...

नदी किनारे घूमते हुए संता सिंह ने शरारती सार्थक को देखा, जो सभी को अपनी शरारतों से परेशान कर रहा था...

सबक सिखाने के लिए संता ने सार्थक को रोककर सवाल किया, "तुम्हें तैरना आता है, बेटे...?"

सार्थक ने जवाब दिया, "नहीं अंकल, मुझे तैरना नहीं आता..."

संता सिंह ने हंसते हुए कहा, "हर कुत्ते तक को तैरना आता है, इसलिए तुम तो कुत्ते से भी गए-गुज़रे हो..."

सार्थक के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई, और पलटकर सवाल दागा, "अंकल, क्या आपको तैरना आता है...?"

संता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हां, बिल्कुल आता है..."

अब सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "तब तो आपमें और कुत्ते में कोई फर्क ही नहीं है..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...