Showing posts with label यौन संबंध. Show all posts
Showing posts with label यौन संबंध. Show all posts

Tuesday, September 27, 2011

बेडरूम में जाने के लिए बनाया कोडवर्ड...

एक युगल के बच्चे बड़े हो रहे थे, सो, उन्होंने तय किया कि जब भी उनमें से किसी की प्यार करने के लिए बेडरूम में जाने की इच्छा होगी, वह दूसरे से कहेगा, "मुझे एक फोन कॉल करना है..."

कोडवर्ड में बात करने की यह तरकीब काम कर गई, और भोले-भाले बच्चे फोन कॉल का वास्तविक अर्थ नहीं समझ पाए...

एक दिन भरी दोपहर में पतिदेव की इच्छा हुई तो उन्होंने बेटे के हाथ पत्नी को संदेश भिजवाया, "बेटे, मम्मी से जाकर कहो, पापा को अर्जेन्ट फोन कॉल करनी है..."

बेटे ने आकर बताया, "पापा, मम्मी ने कहा है, नेटवर्क में प्रॉब्लम आ गई है, और ठीक होने में चार-पांच दिन लगेंगे..."

पतिदेव ने फिर संदेश भिजवाया, "मम्मी से जाकर कहो, अगर घर में नेटवर्क नहीं है, तो बाहर जाकर मैं पब्लिक बूथ से कॉल कर आऊंगा..."

बेटे ने जाकर पिता का संदेश दिया, और वापस आकर बताया, "मम्मी ने कहलवाया है, अगर पब्लिक बूथ में जाकर कॉल करने की जुर्रत की तो वह घर में कॉल सेंटर खोल देंगी..."

Friday, December 17, 2010

शरारती सार्थक, और स्त्री-पुरुष संबंध...

स्कूल में अपनी क्लास की लड़कियों के साथ सुनसान पार्कों में घूमते रहने, और स्कूल से भागकर एडल्ट फिल्में देखने जाने की ढेरों शिकायतें मिलने के बाद शरारती सार्थक के पिता ने एक दिन उससे कहा, "बेटा, मुझे लगता है, वह वक्त आ गया है, जब हम दोनों स्त्री-पुरुष संबंधों को लेकर आपस में बातचीत कर लें..."

सार्थक ने हमेशा की तरह तपाक से जवाब दिया, "ठीक है, पापा... बताइए, क्या जानना चाहते हैं आप...?"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...