Showing posts with label घर. Show all posts
Showing posts with label घर. Show all posts

Thursday, March 18, 2010

शरारती सार्थक के घर घुसा चोर...

सार्थक के घर में रात को चोर घुस आया, और जब वह सारा कीमती सामान इकट्ठा करके भागने लगा, अचानक सार्थक की नींद खुल गई...

चोर की यह देखकर घिग्घी बंध गई, और वह एक जगह थमककर खड़ा हो गया...

सार्थक ने भी यह देखा, और चोर से दांत पीसकर बोला, "कमीने, मेरा स्कूल बैग भी साथ लेकर जा, वरना शोर मचाकर सारे मोहल्ले को जगा दूंगा..."

मेरा घर, मेरे पापा, मेरी मम्मी...

शरारती सार्थक अपने पड़ोसी दोस्त के साथ खेल रहा था कि अचानक दोनों में बहस छिड़ गई...

दोस्त ने कहा, "मेरा घर तुम्हारे घर से बड़ा है..."

सार्थक ने भी कहा, "नहीं, मेरा घर तुम्हारे घर से बड़ा है..."

दोस्त ने कहा, "मेरे पापा तुम्हारे पापा से अच्छे हैं..."

सार्थक ने भी कहा, "नहीं, मेरे पापा तुम्हारे पापा से अच्छे हैं..."

दोस्त ने कहा, "मेरी मम्मी तुम्हारी मम्मी से अच्छी हैं..."

सार्थक ने तपाक से कहा, "हां, यह सच हो सकता है... मेरे पापा भी यही कहते हैं..."

Monday, December 07, 2009

घर में लोकतंत्र...

संता ने अपने दोस्त बंता को बताया, "दोस्त, चूंकि हम लोकतंत्र प्रणाली में विश्वास रखते हैं, इसलिए हमने अपने घर में भी सुख-शान्ति बनाए रखने के लिए इसी को अपना लिया है... मेरी पत्‍नी हमारे घर की गृहमंत्री है, और मेरी सास रक्षामंत्री... मेरे ससुर हमारे घर के विदेशमंत्री कहलाते हैं और मेरी साली को लोकसम्पर्क मंत्री कहा जाता है...

बंता ने उत्सुकता से पूछा, "...तो फिर आप शायद प्रधानमंत्री होंगे...?"

संता ने जवाब दिया, "नहीं यार, मैं तो बेचारी जनता हूं..."

सास-बहू का लोकतंत्र...

सास ने नई-नवेली बहू को घर की व्यवस्था समझाते हुए कहा, "देखो, मैं इस घर की गृहमंत्री हूं, लेकिन साथ ही वित मंत्रालय भी संभालती हूं... तुम्हारे ससुर घर के विदेशमंत्री है। मेरा बेटा और तुम्हारा पति आपूर्ति मंत्री है एवं मेरी बेटी और तुम्हारी ननद योजना मंत्री है... अब तुम ही बताओ, तुम कौन-सा विभाग लेना पसंद करोगी...?"

बहू ने मुस्कुराते हुए तपाक से जवाब दिया, "जी, मैं तो विपक्ष में बैठूंगी..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...