Showing posts with label नौकरानी. Show all posts
Showing posts with label नौकरानी. Show all posts

Thursday, March 18, 2010

संता सिंह की पत्नी, और संता सिंह की नौकरानी...

संता सिंह के घर में काम करने वाली नौकरानी ने एक दिन संता की पत्नी जीतो से कहा, "मेमसाब, अब मुझे लगता है, मेरी तनख्वाह बढ़ जानी चाहिए..."

जीतो ने मुंह बनाकर सवाल किया, "क्यों, तुझे ऐसा क्यों लगने लगा है...?"

नौकरानी ने बहुत गर्व-भरे स्वर में कहा, "मेमसाब, इसकी तीन वजह हैं..."

जीतो ने नौकरानी के आत्मविश्वास पर हैरान होते हुए फिर सवाल किया, "कौन-सी वजह...?"

नौकरानी ने बहुत शिष्ट स्वर में जीतो को बताया, "मेमसाब, पहली वजह यह है कि मैं कपड़ों को आपसे बेहतर इस्त्री करती हूं..."

जीतो ने तुरंत पूछा, "यह तुझे किसने कहा...?"

नौकरानी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "साहब ने, यानि आपके पति ने..."

जीतो का मुंह उतर गया, लेकिन फिर पूछा, "और क्या वजह हैं...?"

नौकरानी ने कहा, "मेमसाब, दूसरी वजह यह है कि मैं खाना आपसे बेहतर पकाती हूं..."

जीतो के चेहरे पर नाराज़गी दिखने लगी, लेकिन उसने फिर पूछा, "यह बात तुझसे किसने कही...?"

नौकरानी ने फिर मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "साहब ने, यानि आपके पति ने..."

जीतो का चेहरा बिल्कुल उतर गया, लेकिन वह फिर भी बोली, "और तीसरी वजह क्या है...?"

नौकरानी ने बेहद कुटिल मुस्कुराहट के साथ कहा, "मेमसाब, तीसरी वजह यह है कि मैं बिस्तर में आपसे बेहतर हूं..."

अब तो जीतो का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, और वह ऊंची आवाज़ में बोली, "क्या यह बात भी तुझसे साहब ने ही कही है...?"

नौकरानी ने धीमी-सी राज़दाराना आवाज़ में कहा, "नहीं मेमसाब, यह बात मुझे आपके ड्राइवर ने बताई थी..."

जीतो ने तुरंत कहा, "अच्छा, अच्छा... कितनी तनख्वाह बढ़वानी है...?"

Wednesday, November 25, 2009

बेवफा बीवी को सज़ा...

एक आदमी ने दोपहर के वक्त घर का फोन नंबर मिलाया...

उधर से एक महिला की आवाज आई...

आदमी ने पूछा, "कौन...?"

महिला ने उत्तर दिया, "मैं घर की नौकरानी बोल रही हूं..."

आदमी ने कहा, "अच्छा, ठीक है, सुनो... इस वक्त तुम्हारी मालकिन कहां हैं, मुझे उनसे बात करनी है..."

नौकरानी ने जवाब दिया, "वह तो अपने पति के साथ बेडरूम में हैं..."

आदमी गुस्से से भन्ना गया, "क्या... पति के साथ... लेकिन उसका पति तो मैं हूं..."

एक मिनट तक चुप्पी छाई रही, फिर आदमी ने कुछ सोचकर कहा, "हैलो... सुनो... क्या तुम पचास हजार रुपये कमाना चाहोगी...?"

नौकरानी ने खुश होते हुए पूछा, "बिल्कुल, लेकिन उसके लिए मुझे करना क्या होगा...?"

आदमी बोला, "तुम मेरी अलमारी से रिवॉल्वर निकालो और उस बेवफा औरत और उसके साथ जो आदमी है, उन्हें गोली से उड़ा दो..."

नौकरानी ने फोन नीचे रख दिया...

आदमी को पहले चलते कदमों की और फिर दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी...

कुछ क्षण बाद नौकरानी ने फोन उठाया और पूछा, "अब इन लाशों का क्या करूं, साहब...?"

आदमी ने तपाक से जवाब दिया, "स्विमिंग पूल में डाल दो..."

नौकरानी ने हैरान होकर जवाब दिया, "लेकिन घर में स्विमिंग पूल तो है ही नहीं..."

फोन पर एक-डेढ़ मिनट तक फिर चुप्पी छाई रही... और फिर आदमी की आवाज आई, "क्या यह 98106804 ही है...?"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...