Showing posts with label रिज़ल्ट. Show all posts
Showing posts with label रिज़ल्ट. Show all posts

Thursday, May 26, 2011

शरारती सार्थक और परीक्षा परिणाम...

शरारती सार्थक स्कूल से वार्षिक परिणाम सुनकर घर पहुंचा तो पिता ने कहा, "सार्थक, क्या रहा तुम्हारा रिज़ल्ट...?"

सार्थक ने मासूमियत से जवाब दिया, "पापा, पापा, आपको पता है, प्रिंसिपल साहब का बेटा फेल हो गया..."

पिता ने कहा, "ओह... लेकिन तुम्हारा रिज़ल्ट क्या रहा...?"

सार्थक ने फिर कहा "पापा, पापा, डॉक्टर आंटी की बेटी भी फेल हो गई है..."

पिता ने इस बार कुछ हैरान होकर कहा, "अरे, सचमुच... लेकिन तुम्हारा रिज़ल्ट क्या रहा...?"

सार्थक फिर बोला, "पापा, आपको पता है, आपके रिसर्च स्कॉलर दोस्त का बेटा भी फेल हो गया है..."

इस बार पिता का पारा चढ़ने लगा, और वह कुछ ज़ोर से बोले, "लेकिन तुम्हारा रिज़ल्ट क्या रहा...?"

सार्थक ने अब मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैं कौन-सा एल्बर्ट आइन्स्टाइन का बेटा हूं..."

Sunday, July 25, 2010

सार्थक, और स्कूल का रिज़ल्ट...

शरारती सार्थक स्कूल से अपना रिज़ल्ट लेकर घर पहुंचा, तो पिता ने पूछा, "क्या रहा, सार्थक बेटे...?"

सार्थक ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं फेल हो गया हूं, पापा..."

पिता को गुस्सा आ गया, और बोले, "बदतमीज़, फेल होकर आया है, फिर भी हंस रहा है... ख़बरदार, जो आज से मुझे पापा कहकर पुकारा..."

सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "आप भी हद करते हो, पापा... यह पढ़ाई का रिज़ल्ट है, मेरे डीएनए टेस्ट का नहीं..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...