Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts
Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts

Monday, June 06, 2011

शरारती सार्थक ने गर्लफ्रेंड को दिया अनूठा तोहफा...

शरारती सार्थक ने असम यात्रा के दौरान कामरूप मंदिर के करीब एक दुकान से अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर देने के लिए एक बेहद अनूठा तोहफा खरीदा, और भेज दिया...

वह तोहफा एक ऐसा मुर्गा था, जो न सिर्फ मुंह अंधेरे 'कुकड़ूं-कूं' बोलकर जगाता था, बल्कि इंसानों की तरह बात कर सकता था, और देश-विदेश की लगभग 40 भाषाएं बोलना जानता था...

दिल्ली लौटकर उसने गर्लफ्रेंड को फोन किया, और पूछा, "जानेमन, कैसा लगा तोहफा...?"

गर्लफ्रेंड ने तपाक से जवाब दिया, "धन्यवाद जानू, बेहद स्वादिष्ट था..."

Monday, August 02, 2010

पत्नी के उलाहने, और जन्मदिन का तोहफा...

मेरी पत्नी जब भी नाराज़ होती हैं, वह हर बात में उलाहने देने का मौका तलाश करती हैं...

ऐसे ही एक मौके पर जब मैं उनकी नाराज़गी से परेशान हो गया, तो सोचने लगा, ऐसा क्या करूं, जिसमें उन्हें किसी भी तरह का उलाहना देने का मौका न मिले, और उन्हें खुशी भी हो...

सो, काफी देर सोच-विचार करने के बाद मैंने उन्हें खुश करने के लिए उन दो कमीज़ों में से एक निकालकर पहन ली, जो उन्होंने मुझे जन्मदिन के तोहफे के तौर पर दी थीं...

अब मैं मुस्कुराता हुआ उनके पास रसोई में गया, ताकि कमीज़ देखकर उनका मूड ठीक हो जाए...

मुझे वह कमीज़ पहने देखते ही देवीजी बोलीं, "देखा, मुझे पहले से ही मालूम था... दूसरी वाली पसंद नहीं आई न...?"
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...