Showing posts with label शराब. Show all posts
Showing posts with label शराब. Show all posts

Friday, November 12, 2010

कहां है पब-रेस्तरां का मालिक...?

एक महाशय रात को थके-मांदे एक पब (शराबखाना) और रेस्तरां में पहुंचे, और बार पर जाकर एक पैग व्हिस्की मांगी...

जवाब मिला, "अभी लाया, सर... आपका बिल एक रुपया हुआ..."

महाशय चौंके, "सिर्फ एक रुपया...?"

बारटेन्डर ने मुस्कुराकर जवाब दिया, "जी सर, सिर्फ एक रुपया..."

अब उन महाशय ने मीनूकार्ड पर नज़र डाली, और बोले, "अगर मैं साथ में फ्राइड फिश, ढेर सारे चिप्स, तले हुए काजू, और एक तंदूरी मुर्गा मंगाऊं, तब कितना बिल बनेगा...?"

बारटेन्डर फिर मुस्कुराया, और बोला, "हां, इतने बड़े ऑर्डर के लिए आपको काफी बड़ी रकम चुकानी होगी..."

महाशय ने पूछा, "कितनी बड़ी रकम...?"

बारटेन्डर ने कहा, "सर, इस सबके लिए आपको सात रुपये देने होंगे..."

महाशय के होश लगभग उड़ गए, और बोले, "यार, इस रेस्तरां का मालिक कहां है...?"

बारटेन्डर बोला, "सर, ऊपर बेडरूम में, मेरी बीवी के साथ..."

महाशय हैरान हो गए, पूछा, "वह बेडरूम में तुम्हारी बीवी के साथ क्या कर रहा है...?"

बारटेन्डर के चेहरे पर फिर गहरी मुस्कान आई, और वह बोला, "वही, जो मैं उसके रेस्तरां के साथ कर रहा हूं..."

Monday, November 01, 2010

दारू पीने के बाद भारतीय बोलते हैं...

दारू पीने के बाद भारतीय लोग सबसे ज़्यादा कौन-कौन-से आठ वाक्य बोलते हैं...?

8    आज चढ़ ही नहीं रही है, यार...
7    चल, एक-एक पैग और हो जाए...
6    यह न समझ, पीकर बोल रहा हूं...
5    तू मेरा भाई है, भाई...
4    हट, गाड़ी मैं चलाऊंगा...
3    मैं तेरी दिल से इज़्ज़त करता हूं, दोस्त...
2    तू बोल भाई, तुझे क्या चाहिए, तेरे लिए जान हाज़िर है...
1    साली, बहुत खराब चीज़ है, कल से दारू बंद...

Monday, January 04, 2010

शरारती सार्थक, शराब, और कीड़े...

रसायन शास्त्र (Chemistry) की अध्यापिका कक्षा को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में समझाने के लिए एक प्रयोग की तैयारी करती हैं, और एक गिलास पानी, एक गिलास शराब और दो कीड़े लेकर कक्षा में पहुंचती हैं...

मैडम दोनों गिलास मेज पर रखकर बच्चों से कहती हैं, "ध्यान से कीड़ों को देखते रहना, बच्चों..."

उसके बाद वह पहले कीड़े को पानी के गिलास में डाल देती हैं, जो बहुत मज़े से उसमें तैरता रहता है...

तब वह दूसरा कीड़ा उठाकर शराब से भरे गिलास में डालती हैं, जो अंदर जाते ही तड़पना शुरू कर देता है, और कुछ ही सेकंड में मर जाता है...

अब मैडम मुस्कुराते हुए कक्षा से पूछती हैं, "अब बताओ बच्चों, इस प्रयोग से हम लोग क्या सबक ले सकते हैं...?"

हमेशा की तरह शरारती सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "शराब पियोगे, तो कभी भी शरीर में कीड़े नहीं होंगे..."

Thursday, December 17, 2009

बुरी है शराब...

एक शराबी व्यक्ति पर गोली मारकर अपनी सास की हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा था...

जज ने अभियुक्त को समझाते हुए कहा, "देखो, तुम जानते हो कि शराब के कारण ही यह सब हुआ..."

अभियुक्त ने चुपचाप सिर हिलाकर हामी भर दी...

जज ने आगे कहा, "सचमुच शराब के कारण ही यह सब हुआ... शराब के कारण ही तुम्हारी सास तुमसे घृणा करने लगी थी, और तुम अपनी सास से... इस शराब के नशे में ही तुम सास के पास गए थे... शराब के नशे में ही तुम गोली चला बैठे... और इस शराब के नशे के कारण ही तुम्हारा निशाना चूका..."

Wednesday, December 09, 2009

संता और मनोविज्ञान की छात्रा...

संता सिंह ने बार में घुसते ही एक बेहद सुन्दर युवती को देखा...

फिर कुछ पैग और एक घण्टे की कोशिश के बाद आखिर उसने हिम्मत जुटाई, और लड़की के पास जाकर धीरे से बोला, "अगर आप बुरा न मानें तो क्या मैं आपके साथ थोड़ी देर बातें कर सकता हूं..."

युवती अचानक ज़ोर से चीखी, "नहीं, मैं तुम्हारे बिस्तर में आने वाली नहीं हूं..."

बार में सभी लोग उसकी तरफ देखने लगे, और संता शर्मिन्दा होकर अपनी सीट पर आकर सिर झुकाकर बैठ गया...

कुछ ही मिनट बाद वही युवती उसके पास आई, और माफी मांगते हुए बोली, "मैं आपसे माफी चाहती हूं, मैंने आपको परेशान कर दिया... दरअसल मैं मनोविज्ञान की छात्रा हूं और आजकल मैं यह अध्ययन कर रही हूं कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों की प्रतिक्रिया क्या होती है..."

इतना सुनते ही संता पूरी ताकत से चिल्लाया, "पागल हुई है क्या... 500 क्या, तुझे तो मैं 200 रुपये भी नहीं दूंगा..."

भगवान से बातचीत...

संता सिंह घनघोर शराबी था, लेकिन भगवान शिव का परम भक्त भी था...

रोज़ शाम को दारू पीकर धुत हो जाने के बाद मोहल्ले के शिव मंदिर में जाकर भगवान की बड़ी-सी मूर्ति से घंटों बतियाता रहता, और देर रात ही घर लौटता...

मंदिर के पुजारी जी को संता की यह हरकत पसंद नहीं थी, लेकिन कई बार टोकने के बावजूद संता के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी...

तब एक दिन दारूबाज संता को चकमा देने के लिए पुजारी जी ने संता के पहुंचने से पहले भगवान शिव की मूर्ति हटाकर उसके स्थान पर भगवान गणेश की मूर्ति रख दी...

रोज़ की तरह संता सिंह पूरी तरह धुत हालत में मंदिर पहुंचा, और वहां भगवान शिव की जगह गणेश की मूर्ति देखकर बहुत हैरान हुआ...

कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद मूर्ति के नज़दीक जाकर धीरे-से बोला, "ओए पप्पू, तेरे पापा कित्थे हैं...?"

राहुल क्या है...?

शिक्षक ने कक्षा से सवाल किया, "राहुल शराब नहीं पीता... इस वाक्य में राहुल क्या है...?"

हमेशा की तरह सार्थक ने तपाक से जवाब दिया, "राहुल बेवकूफ है..."

Monday, December 07, 2009

शराबी संता और चुड़ैल...

संता को रोज़ रात को शराब पीकर देर से घर लौटने की आदत थी...

सहेली की सलाह पर उसकी पत्नी ने उसे डराकर सबक सिखाने के लिए चुड़ैल का भेष धरा, और संता के घर लौटने से पहले बेडरूम में छिपकर बैठ गई...

संता के अंदर घुसते ही वह चीखने और हाथ हिला-हिलाकर संता को डराने लगी...

संता ने एक बार उसे हैरानी से देखा, और फिर बोला, "तेरे भले के लिए कह रहा हूं, चली जा... वरना अगर मेरी बीवी आ गई, तो तेरी खैर नहीं..."
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

कौन हूं मैं...

मेरी पहेलियां...

मेरी पसंदीदा कविताएं, भजन और प्रार्थनाएं (कुछ पुरानी यादें)...

मेरे आलेख (मेरी बात तेरी बात)...